6.9 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeखेलगुस्से में हुए आगबबूला हुए विराट कोहली, नहीं पसंद नहीं आई हार्दिक...

गुस्से में हुए आगबबूला हुए विराट कोहली, नहीं पसंद नहीं आई हार्दिक पंड्या की ये हरकत

Published on

गुवाहाटी

भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला गुवाहाटी में खेला जा रहा है। श्रीलंका के कप्तान ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। भारत को सलामी बल्लेबाजों ने 143 रनों की साझेदारी बनाकर बेहतरीन शुरुआत दी। इसके बाद पूर्व कप्तान विराट कोहली ने शतक लगाया। इसकी वजह से टीम ने मेहमान टीम को सामने 374 रनों का विशाल लक्ष्य रखा।

हार्दिक पर झल्लाए विराट कोहली
शतकीय पारी के दौरान एक ऐसा समय आया जब विराट कोहली हार्दिक पंड्या पर झल्लाए गए। घटना भारतीय पारी के 43वें ओवर की है। कुसन रजिथा की तीसरी गेंद को विराट कोहली ने हल्के हाथों से ऑन साइड में खेला। उन्होंने तेजी से एक रन पूरा किया। वह दूसरे रन के लिए लगभग आधी पिच तक आ गए थे लेकिन हार्दिक पंड्या ने उन्हें वापस भेज दिया। वह क्रीज से बाहर भी नहीं निकले। हार्दिक की यह हड़कत विराट कोहली को पसंद नहीं आई। वह गुस्से में हार्दिक की तरफ घूरने लगे।

विराट का 45वां शतक
विराट कोहली ने दो जीवनदान का पूरा फायदा उठाते हुए अपना 45वां शतक जड़ा। चटगांव में बांग्लादेश के खिलाफ भारत के पिछले वनडे में 113 रन की पारी खेलने वाले कोहली ने 87 गेंद में 113 रन की पारी खेलकर एक छोर संभाला। उन्होंने दूसरे छोर पर विकेटों के नियमित पतन के बीच 12 चौके और एक छक्का जड़ा। यहां चार साल पहले हुए एकमात्र वनडे में शतक (वेस्टइंडीज के खिलाफ 140) जड़ने वाले भारत के पूर्व कप्तान कोहली का भाग्य ने भी पूरा साथ दिया। उन्हें 52 और 81 रन के स्कोर पर जीवन दान मिले जिसका फायदा उठाकर उन्होंने 45वां एकदिवसीय शतक पूरा किया।

वह अब महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के विश्व रिकॉर्ड 49 शतक से सिर्फ चार शतक दूर हैं। कोहली के नाम पर अब 73 अंतरराष्ट्रीय शतक हो गए हैं। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 27 जबकि टी20 अंतरराष्ट्रीय में एक शतक जड़ा है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...