12.3 C
London
Wednesday, April 22, 2026
HomeUncategorizedसेट पर घायल हुईं नुसरत भरूचा के चेहरे पर लगे टांके, क्लिनिक...

सेट पर घायल हुईं नुसरत भरूचा के चेहरे पर लगे टांके, क्लिनिक से सामने आई तस्वीरें

Published on

रामसेतु फिल्म एक्ट्रेस नुसरत भरूचा के सेट पर घायल होने की खबरें सामने आई हैं। छोटी 2 के सेट पर एक्ट्रेस एक हादसे का शिकार हो गईं। इस दौरान उन्हें चोट लगी और टांके भी आए हैं। इंस्टाग्राम इशिता राज ने एक वीडियो शेयर किया। जिसमें वह नुसरत भरूचा के साथ डॉक्टर के क्लिनिक पर नजर आ रही हैं। वह दिखाती हैं कि नुसरत एक छोटे हादसे का शिकार हो गई। इस दौरान उन्हें मामूली चोट भी लगी। जैसे ही नुसरत के फैंस को इस घटना के बारे में पता चला तो वह चिंता में आ गए। वह सोशल मीडिया पर रिएक्ट कर उनका हाल-चाल लेने लगे। आइए दिखाते हैं नुसरत भरूचा का ये वीडियो।

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में एक्ट्रेस इशिता राज और Nushrratt Bharuccha नजर आ रही हैं। इशिता ने ही इस वीडियो को बनाया और वह दिखाती हैं कि नुसरत को चोट लगी है। एक्ट्रेस क्लिनिक में बेड पर लेटी हैं और डॉक्टर उनकी चोट पर टांके लगा रहे हैं। इस दौरान नुसरत कहती हैं कि मुझे टांके लगाए जा रहे हैं। इस पर इशिता कहती हैं कि आपकी आइब्रो पर ये कट काफी हॉट लग रहा है।

वीडियो में नुसरत की डॉक्टर कहती हैं कि वह जल्द ठीक हो जाएंगी। इस चोट के निशान भी चले जाएंगे और परेशान मत हो। बताया जा रहा है कि नुसरत भरूचा अपनी आने वाली फिल्म छोरी 2 की शूटिंग कर रही थीं। सेट पर वह चोटिल हो गई। उनके चेहरे और कोहनी पर चोट आई है।

अक्षय कुमार की एक और फिल्म में नुसरत भरूचा
अक्षय कुमार के साथ नुसरत हाल में ही रामसेतु जैसी बड़ी फिल्म में नजर आई थीं। अब उन्हें एक्टर के साथ नई फिल्म सेल्फी भी मिल गई है। सेल्फी में इमरान हाशमी और डायना पेंटी भी नजर आएंगे। नुसरत की अपकमिंग फिल्मों में छोरी 2 भी है। छोरी साल 2021 में ओटीटी पर रिलीज हुई थी जिसे विशाल फुरिया ने डायरेक्ट किया था।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...