12.3 C
London
Wednesday, April 22, 2026
HomeUncategorizedमुकेश अंबानी ने आखिर सरकार के खिलाफ क्यों खोल रखा है मोर्चा?

मुकेश अंबानी ने आखिर सरकार के खिलाफ क्यों खोल रखा है मोर्चा?

Published on

नई दिल्ली

देश के दूसरे सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी और सरकार के बीच एक मुद्दे पर ठनी हुई है। यह मामला केजी-डी6 बेसिन से गैस एक्सप्लोरेशन से जुड़ी कॉस्ट रिकवरी से संबंधित है। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने इस मामले में सरकार को इंटरनेशनल आर्बिट्रेशन में घसीटा था। गैस उत्पादन में ब्रिटेन की बीपी एक्सप्लोरेशन और कनाडा की निको रिसोर्सेज रिलायंस की साझीदार कंपनियां हैं। सरकार का आरोप है कि इन कंपनियों ने केजी बेसिन से लक्ष्य से कम गैस का उत्पादन किया। इस कारण सरकार ने उन्हें एक्सप्लोरेशन कॉस्ट देने से इनकार कर दिया था। इसके खिलाफ रिलायंस ने इंटरनेशनल आर्बिट्रेशन शुरू किया था। सरकार ने इसे रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी लेकिन कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया।

सरकार की तरफ से पेश वकील ए के गांगुली ने कहा कि दोनों विदेशी आर्बिट्रेटर भारत के प्रति पूर्वाग्रह रखते हैं। उन्होंने जो ऑर्डर दिए हैं, उससे यह बात साबित होती है। इस मामले में ऑस्ट्रेलिया की पूर्व जज माइकल किर्बी और ब्रिटेन के पूर्व जज सर बर्नार्ड रिक्स विदेशी आर्बिट्रेटर हैं। इस आर्बिटल ट्रिब्यूनल में पूर्व सीजेआई वी एन खरे केंद्र के नॉमिनी हैं। गांगुली की शिकायत थी कि इस ट्रिब्यूनल ने प्रॉसीडिंग के दौरान रिलायंस के गवाहों से पूछताछ के लिए सरकार को कम समय दिया जबकि सरकारी गवाहों से पूछताछ के लिए रिलायंस को ज्यादा समय दिया गया।

सरकार का तर्क
इस मामले में सरकार ने पहले दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया था लेकिन उसने आर्बिट्रेशन पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था। इसके खिलाफ केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंची थी लेकिन वहां भी उसे राहत नहीं मिली। इससे पहले रिलायंस ने अपने वकील हरीश साल्वे के जरिए कोर्ट को बताया था कि आर्बिट्रेशन की प्रक्रिया 2011 में शुरू की गई थी लेकिन इतने साल बाद भी यह चल रही है। हाल-फिलहाल इसके खत्म होने की उम्मीद नहीं दिख रही है। सरकार इसे रोकने के लिए पूरा प्रयास कर रही है।

रिलायंस ने 2009 में केजी-डी6 ब्लॉक के धीरूभाई अंबानी 1 और 3 गैस फील्ड्स से उत्पादन शुरू किया था लेकिन एक साल बाद ही उत्पादन अनुमान से कम होना शुरू हो गया था। कंपनी ने फरवरी 2020 में इससे उत्पादन बंद कर दिया। सरकार का कहना था कि कंपनी ने मंजूर डेवलपमेंट प्लान के मुताबिक काम नहीं किया। सरकार ने तीन अरब डॉलर से अधिक एक्सप्लोरेशन कॉस्ट देने से इनकार कर दिया। कंपनी ने इसका विरोध किया और सरकार को आर्बिट्रेशन में घसीट लिया।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...