14.8 C
London
Monday, April 6, 2026
Homeराष्ट्रीयऑटो-टैक्सी से सफर करने वालों को झटका, दिल्ली में बढ़ा किराया, जेब...

ऑटो-टैक्सी से सफर करने वालों को झटका, दिल्ली में बढ़ा किराया, जेब पर इतना पड़ेगा बोझ

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली में सीएनजी के बढ़ते दामों के मद्देनज़र ऑटो और टैक्सी का किराया बढ़ा दिया गया है. इसके लिए केजरीवाल सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. सरकार द्वारा बढ़े हुए किराए की दरें भी जारी की गई हैं. ये किराया सीएनजी से चलने वाले ऑटो और टैक्सी के लिए बढ़ाया गया है. कारण, राजधानी समेत देशभर में सीएनजी के दामों में पिछले कुछ समय से लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. कुछ समय पहले ही ऑटो और टैक्सी चालकों ने दिल्ली में किराए में संशोधन की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन भी किया था. जिसके बाद दिल्ली सरकार ने किराया बढ़ाने के लिए कमेटी का गठन किया था. जिसकी रिपोर्ट के आधार पर अब किराए में बढ़ोतरी की गई है.

जिसके मुताबिक ऑटो का मीटर पहले अब डेढ़ किमी के बाद 25 के बजाय 30 रुपये पर डाउन होगा और उसके बाद प्रति किमी 9.5 रुपए के बजाय 11 रुपये किराया लगेगा. वहीं न्यूनतम 40 रुपये किराये के बाद नॉन AC टैक्सियों के लिए यात्रियों को अब प्रति किलोमीटर 17 रुपए देने होंगे. पहले यह शुल्क 14 रुपये प्रति किलोमीटर था. जबकि एसी टैक्सी का किराया 16 रुपए प्रति किमी से बढ़ाकर 20 रुपये प्रति किमी किया गया है.

पिछले साल प्रस्ताव को मिल गई थी मंजूरी
बता दें कि केजरीवाल सरकार ने पिछले साल अक्टूबर में ही बढ़े हुए किराए के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी. ये बढ़े हुए रेट तभी निर्धारित कर दिए गए थे. तब सरकार ने कहा था कि ऑटो के किराए में आखिरी संशोधन 2020 में हुआ था, जबकि टैक्सी के लिए 9 साल पहले 2013 में बढ़ोतरी हुई थी. 2020 में सीएनजी का किराया 47 रुपये था, जो अब दोगुना से अधिक हो चुका है. इस मसले पर ऑटो रिक्शा और टैक्सी संगठनों की तरफ से सरकार से शिकायत की गई थी.

13 सदस्यों की कमेटी ने दी थी रिपोर्ट
अपनी शिकायत में उन्होंने कहा था कि सीएनजी की बढ़ती दर, ऑटो रिक्शा और टैक्सी की लागत और रखरखाव में खर्चा ज्यादा आ रहा है. जबकि लागत के अनुरूप कमाई नहीं हो पा रही है. इसके लिए सरकार ने किराए की समीक्षा और सिफारिश करने के लिए मई 2022 में 13 सदस्यों की एक कमेटी का गठन किया था. कमेटी ने ब्लैक, येलो और इकोनॉमी टैक्सी के किराए में संशोधन करने की सिफारिश की थी, जिसकी समीक्षा की गई और दिल्ली सरकार ने किराए बढ़ाने के प्रस्ताव का अनुमोदन कर दिया था. कमेटी ने यह भी सिफारिश की थी कि प्रीमियम टैक्सी श्रेणी के लिए मौजूदा किराए में बदलाव न किया जाए ताकि उन्हें उपयोगकर्ताओं के लिए बहुत महंगा होने से बचाया जा सके.

Latest articles

Hair Regroth Tips: सफेद बालों को करना चाहते हैं नेचुरली काला तो अपनाएं ये उपाय

Hair Regroth Tips: आजकल खराब खान-पान की आदतें और जीवनशैली में बदलाव के कारण...

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

More like this

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...