12.3 C
London
Wednesday, April 22, 2026
HomeUncategorizedतारक मेहता मेकर्स को TRP की टेंशन, जल्द होगी मिसिंग किरदारों की...

तारक मेहता मेकर्स को TRP की टेंशन, जल्द होगी मिसिंग किरदारों की कास्टिंग!

Published on

पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के स्टार्स जिस तरह शो बार-बार छोड़कर जा रहे हैं, उससे शो मुश्किलों में फंसता दिख रहा है. हाल ही में शो के डायरेक्टर मालव राजदा ने भी इसे क्विट कहा. 14 सालों से वे इस शो से जुड़े हुए थे. शो से जुड़े पुराने चेहरों के यूं अलविदा कह जाने से टीआरपी गिरने नहीं देने का बड़ा चैलेंज मेकर्स के सामने खड़ा है.

तारक मेहता के मेकर्स को क्या टेंशन?
तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने बार्क रेटिंग में टॉप 10 शोज में अपनी जगह वापस पाई है. शो पिछले 14 सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है. koimoi ने अपनी रिपोर्ट में शो से जुड़े करीबी के हवाले से बताया कि प्रोड्यूसर और क्रिएटर शो के मिसिंग कैरेक्टर को वापस लाने में जुट गए हैं. उनकी कोशिश है जल्द से जल्द गोकुलधाम सोसायटी कंप्लीट हो. सभी मेंबर्स मिलकर ऑडियंस को एंटरटेन करें. नीला फिल्म्स और तारक मेहता का उल्टा चश्मा की टीम शो से जुड़े सभी एक्टर्स और टेक्नीशियंस के सपोर्ट के लिए शुक्रगुजार है.

कंप्लीट होगी गोकुलधाम सोसायटी?
मेकर्स की यह भी कोशिश है कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा टॉप 10 शोज की टीआरपी लिस्ट में बना रहे. अब शो में मिसिंग कैरेक्टर्स कब लौटते हैं इसकी अभी कोई जानकारी नहीं है. पर उम्मीद जताई जा रही है नए कलाकारों की जल्द कास्टिंग होगी. तारक मेहता का उल्टा चश्मा को बीते वक्त में कई जाने माने एक्टर्स छोड़कर गए हैं. इनमें दिशा वकानी, मालव राजदा, शैलेश लोढ़ा, राज अनादकट, नेहा मेहता, गुरचरण सिंह, मोनिका भदोरिया, निधि भानुशाली, झील मेहता जैसे कलाकारों के नाम शामिल हैं.

क्या लौटेंगी दिशा वकानी?
सीरियल तारक मेहता के फैंस को सबसे बड़ा झटका तब लगा था जब उनकी चहेती दयाबेन यानी दिशा वकानी शो से गायब हुईं. पहले बच्चे के वक्त दिशा वकानी मैटरनिटी लीव पर गई थीं. तबसे लेकर आज तक वे शो में नहीं लौटी हैं. दिशा का अब दूसरा बच्चा भी हो चुका है. सालों से गोकुलधाम सोसायटी में दयाबेन की कॉमेडी मिसिंग है. दिशा वकानी के शो में लौटने पर आज भी सस्पेंस बना हुआ है, मेकर्स दिशा वकानी को रिप्लेस करने की बात कहते हैं. पर अभी तक दिशा वकानी की जगह कोई और एक्ट्रेस नहीं लौटी हैं. सरप्राइजिंग ये है कि इतने सारे कलाकारों के मिसिंग होने के बावजूद तारक मेहता शो फ्लॉप नहीं हुआ है. शो ज्यादातर टीआरपी में टॉप 10 लिस्ट में बना रहता है.

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...