12.3 C
London
Wednesday, April 22, 2026
HomeUncategorizedनाटू-नाटू... गाने का यूक्रेन से क्या कनेक्शन? गोल्डन ग्लोब अवार्ड जीतने के...

नाटू-नाटू… गाने का यूक्रेन से क्या कनेक्शन? गोल्डन ग्लोब अवार्ड जीतने के बाद हो रही चर्चा

Published on

कीव

तेलुगू फिल्म आरआरआर के सुपरहिट गाने ‘नाटू-नाटू’ ने गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीता है। यह अवार्ड गाने को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में दिया गया है। इस गाने को साउथ फिल्मों के दो सुपरहिट स्टार जूनियर एनटीआर और रामचरण तेजा पर फिल्माया गया है। नाटू-नाटू गाने के डांस में दोनों ही एक्टर्स का जोश देखते ही बनता है। फिल्म में दोनों सुपरस्टार अंग्रेजों के बीच एक खूबसूरत लॉन में डॉन्स का मुकाबला करते हुए नजर आए थे। गोल्डन ग्लोब जीतने के बाद से ही इस गाने का युद्धग्रस्त यूक्रेन से कनेक्शन सामने आया है। बहुत कम लोगों को पता है कि नाटू-नाटू गाने को यूक्रेनी राष्ट्रपति भवन में फिल्माया गया है।

एकेडमी अवॉर्ड के लिए भी हुई शॉर्टलिस्ट
इस गाने को एकेडमी अवॉर्ड के लिए ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में भी शॉर्टलिस्ट किया गया है। जहां, इसका मुकाबला दुनिया की दूसरी 14 अन्य गानों से होना है। नाटू-नाटू गाने को गीतकार चंद्र बोस ने लिखा और संगीत किरावानी ने दिया है। गाने की कोरियोग्राफी प्रेम रक्षित ने की है। बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस गाने के सिग्नेचर स्टेप के लिए उन्होंने इसके 30 वर्जन तैयार किए थे। रिपोर्ट के अनुसार, यह खास स्टेप इतना मुश्किल था कि इसेफिल्माने के लिए 18 रीटेक लेने पड़े थे। कोरियोग्राफर प्रेम रक्षित ने इस गाने के लिए 95 स्टेप तैयार किए थे।

यूक्रेन के राष्ट्रपति भवन में हुई शूटिंग
इस गाने को यूक्रेन के राष्ट्रपति भवन में शूट किया गया था। इसके लिए यूक्रेनी सरकार से विशेष अनुमति ली गई थी। गाने में दिखाई दे रहा लॉन और फव्वारा यूक्रेनी राष्ट्रपति भवन का है। इश शूटिंग के समय यूक्रेन में वोलोडिमिर जेलेंस्की ही राष्ट्रपति थे। हालांकि, शूटिंग के समय यूक्रेन युद्ध का सामना नहीं कर रहा था। इस कारण इस गाने को शूट करने की अनुमति आसानी से मिल गई थी। गाने की शूटिंग के दौरान स्टॉरकास्ट के साथ कोरियोग्राफर प्रेम रक्षित और डायरेक्टर भी मौजूद थे।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...