6.6 C
London
Wednesday, April 22, 2026
HomeUncategorizedOscars 2023 में सिलेक्ट नहीं हुई है द कश्मीर फाइल्स और कांतारा

Oscars 2023 में सिलेक्ट नहीं हुई है द कश्मीर फाइल्स और कांतारा

Published on

हाल ही विवेक अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर दावा किया था कि उनकी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ ऑस्कर्स 2023 के लिए शॉर्टलिस्ट हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि इस बार इंडिया की 5 फिल्मों की ऑस्कर में एंट्री हुई है। इसके बाद से हर तरफ ‘द कश्मीर फाइल्स’ की चर्चा होने लगी। एक्टर अनुपम खेर ने भी इस अचीवमेंट पर खुशी जाहिर की। विवेक अग्निहोत्री के मुताबिक, अनुपम खेर समेत उनकी फिल्म के सभी एक्टरों को बेस्ट एक्टर कैटिगरी में शॉर्टलिस्ट किया गया है। इसके बाद हर तरफ खुशी मनाई जाने लगी। लेकिन विवेक अग्निहोत्री के इस दावे ने कन्फ्यूजन भी पैदा कर दिया। किसी को समझ ही नहीं आया कि ‘द कश्मीर फाइल्स’ ऑस्कर्स 2023 के लिए सिलेक्ट हुई है या फिर सिर्फ क्वालिफाई की है?

बता दें कि The Kashmir Files अभी ऑस्कर के लिए नहीं चुनी गई है, बल्कि इसे सिर्फ Reminder List में डाला गया है। यानी अभी यह शॉर्टलिस्ट कैटिगरी से भी दूर है। तो इससे पहले कि आप और हम इस पर खुशी मनाएं, यह जान लेना बहुत जरूरी है कि आखिर ऑस्कर की यह रिमांइडर लिस्ट है क्या? किस आधार पर किसी फिल्म को ऑस्कर के लिए चुना जाता है? ऑस्कर में फिल्म को चुने जाने के लिए कितनी कैटिगरी होती हैं? आइए आपको सब बताते हैं:

रिमाइंडर लिस्ट में ‘कांतारा’ और ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ भी
मालूम हो कि अकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने हाल ही उन 301 फिल्मों की लिस्ट जारी की, जोकि ऑस्कर्स 2023 के लिए योग्य हैं। इस लिस्ट में इंडिया की तरफ से एसएस राजामौली की RRR के अलावा संजय लीला भंसाली की ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’, ‘कांतारा’ और ‘रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट’ समेत गुजराती फिल्म ‘द लास्ट फिल्म शो’ (छेल्लो शो) मराठी फिल्में ‘मी वसंतराव’, Tujhya Sathi Kahi Hi और ‘इराविन निझल’ जैसी फिल्में शामिल हैं। इन सभी फिल्मों को अभी ऑस्कर में एंट्री नहीं मिली है, बल्कि सिर्फ Reminder List में डाला गया है। ऑस्कर्स 2023 अवॉर्ड्स 12 मार्च को लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थिएटर में अनाउंस होंगे। उसी समय पता चलेगा कि किस फिल्म को ऑस्कर मिलेगा और किसे नहीं।

शॉर्टलिस्ट से दूर हैं ‘द कश्मीर फाइल्स’ और ‘कांतारा’
ऑस्कर में फिल्मों को सिलेक्ट करते वक्त तीन कैटिगरी का ध्यान रखा जाता है। ऑस्कर की तीन कैटिगरी हैं- रिमाइंडर लिस्ट, शॉर्टलिस्ट और फिर नॉमिनेशन। अभी ‘द कश्मीर फाइल्स’, ‘कांतारा’ और ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ सिर्फ रिमाइंडर लिस्ट में हैं।

अभी रिमाइंडर लिस्ट में है ‘द कश्मीर फाइल्स’
रिमाइंडर लिस्ट में उन फिल्मों को शामिल किया जाता है, जो ऑस्कर की विभिन्न कैटिगरी में कंपीट करने के योग्य हैं। लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि किसी फिल्म का रिमाइंडर लिस्ट में होना इस बात की गारंटी नहीं है कि उसे ऑस्कर में नॉमिनेशन मिल गया है या फिर वह शॉर्टलिस्ट हो गई है। अभी ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’, ‘द कश्मीर फाइल्स’ और ‘कांतारा’ समेत अन्य भारतीय फिल्में सिर्फ रिमाइंडर लिस्ट में शामिल की गई हैं। ये शॉर्टलिस्ट होंगी या नहीं या फिर कौन सी शॉर्टलिस्ट होगी, यह 24 जनवरी को पता चलेगा।

सब ठीक रहा तो होगी ‘शॉर्टलिस्ट’
रिमाइंडर लिस्ट से जो भी फिल्में चुनी जाएंगी, वो शॉर्टलिस्ट कैटिगरी में शामिल होंगी। इस लिस्ट में शामिल होने वाली फिल्में नॉमिनेशन का हिस्सा बन सकती हैं। बेस्ट पिक्चर कैटिगरी में 10 और फिल्मों के नाम शामिल होंगे, जबकि अन्य कैटिगरी को सिर्फ 5 नामों तक सीमित कर दिया जाता है। अभी तक शॉर्टलिस्ट में जिन भारतीय फिल्मों को शामिल किया गया है, वो हैं ‘द लास्ट फिल्म शो’ (छेल्लो शो)। इसे बेस्ट इंटरनैशनल फिल्म कैटिगरी में शॉर्टलिस्ट गया है। जबकि RRR के ‘नाटू नाटू’ सॉन्ग को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटिगरी के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।

उसके बाद मिलेगा ‘द कश्मीर फाइल्स’ को नॉमिनेशन
अब आती है ऑस्कर की नॉमिनेशन कैटिगरी। इस कैटिगरी में जिन भी फिल्मों को नॉमिनेशन मिलेगा, उसकी घोषणा जनवरी 2023 में की जाएगी। इस कैटिगरी के लिए अकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स एंड साइंसेज के मेंबर्स नॉमिनेशन पर वोटिंग करते हैं। वोटिंग के बाद वोटों की गिनती की जाती है और फिर जो फिल्में चुनी जाती हैं, उनकी बेस्ट फिल्म के ऑस्कर के लिए टक्कर होती है। नॉमिनेशन 12 जनवरी से शुरू होकर 17 जनवरी तक चलेगा। फाइनल नॉमिनेशन की अनाउंसमेंट 24 जनवरी को की जाएगी।

Oscars 2023 में शॉर्टलिस्ट हुई फिल्में
अभी तक ऑस्कर के लिए जो फिल्में शॉर्टलिस्ट हुई हैं, उसकी एक लिस्ट 21 दिसंबर 2022 में रिलीज की गई थी। इनमें डॉक्युमेंट्री फीचर फिल्म कैटिगरी के लिए 15 फिल्में, डॉक्युमेंट्री शॉर्ट फिल्म के लिए भी 15 फिल्में, इंटरनैशनल फीचर फिल्म कैटिगरी के लिए 15 फिल्में शॉर्टलिस्ट की गईं। वहीं मेकअप एंड हेयरस्टाइलिंग कैटिगरी के लिए 10 फिल्में, म्यूजिक (ओरिजिनल स्कोर) कैटिगरी के लिए 15 फिल्में, म्टयूजिक (ओरिजिनल सॉन्ग) के लिए 15 फिल्में, एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म कैटिगरी के लिए 15 फिल्में और लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म के लिए 15 फिल्में शॉर्टलिस्ट की गई हैं।

Oscars 2023 में कौन सी भारतीय फिल्में शॉर्टलिस्ट?
ऑस्कर की शॉर्टलिस्ट में जिन भारतीय फिल्मों ने जगह बनाई है, उनमें ‘द लास्ट फिल्म शो’ के अलावा RRR का ‘नाटू नाटू’ गाना, शौनक सेन की डॉक्युमेंट्री All That Breathes शामिल है। ‘ऑल दैट ब्रीद्स’ को डॉक्युमेंट्री फीचर फिल्म कैटिगरी के लिए चुना गया है। इसके अलावा The Elephant Whisperers को डॉक्युमेंट्री शॉर्ट फिल्म शॉर्टलिस्ट के लिए चुना गया है।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...