8.8 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeखेलबीच मैदान आगबबूला हुआ पाकिस्तानी अंपायर, प्लेयर ने पकड़ लिए पैर, Video

बीच मैदान आगबबूला हुआ पाकिस्तानी अंपायर, प्लेयर ने पकड़ लिए पैर, Video

Published on

कराची,

न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को दूसरे वनडे मुकाबले में 79 रनों से मात दी थी. न्यूजीलैंड की जीत के हीरो डेवोन कॉन्वे रहे जिन्होंने 101 रनों की शानदार पारी खेली. इस जीत के साथ ही कीवी टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली. सीरीज का तीसरा एवं आखिरी मुकाबला कराची में ही 13 जनवरी को खेला जाएगा. मुकाबले के दौरान अंपायर अलीम डार सुर्खियों में रहे, जिन्होंने चोट लगने के बाद गुस्से में पाकिस्तानी खिलाड़ी का स्वेटर जमीं पर फेंक दिया.

वसीम के थ्रो पर डार हुए चोटिल
यह पूरा वाकया न्यूजीलैंड की पारी के 36वें ओवर में हुआ था, जिसे हारिस रऊफ ने फेंका था. उस ओवर में ग्लेन फिलिप्स ने एक गेंद को डीप स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल के लिए दौड़ पड़े. तभी उस एरिया में मौजूद वसीम जूनियर ने गेंद पकड़कर नॉन स्ट्राइकर एंड की ओर थ्रो कर दिया. थ्रो सीधा जाकर अलीम डार के दाएं टखने पर जाकर लगी. डार का उस समय पूरा ध्यान बल्लेबाजों पर था जो पिच पर दौड़ने की कोशिश कर रहे थे. अलीम डार गेंद लगने से काफी गुस्से में दिखे और उन्होंने गेंदबाज हारिस राउफ का स्वेटर फेंक दिया.

https://twitter.com/i/status/1613154491590758402

नसीम शाह ने पकड़ लिए पैर
अलीम डार के स्वेटर फेंकने के बाद पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम और हारिस रऊफ मुस्कुराते हुए दिखाई दिए. बाद में तेज गेंदबाज नसीम शाह ने डार के पैर को पकड़कर सहलाते दिखे ताकि दर्द कम हो सके. सोशल मीडिया पर इस पूरे वाकये का वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड की पूरी पारी 49.5 ओवरों में 261 रनों पर सिमट गई. डेवोन कॉन्वे ने 92 गेंदों पर 101 रन बनाए जिसमें 13 चौके और एक छक्का शामिल था. वहीं कप्तान केन विलियमसन ने 85 रनों की पारी खेली. विलियमसन और कॉन्वे के बीच दूसरे विकेट के लिए 181 रनों की पार्टनरशिप की. इस पार्टनरिशिप के बाद न्यूजीलैंड की हालत खराब हो गई और उसने 78 रन पर आखिरी नौ विकेट गंवाए,

262 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए पाकिस्तानी बैटिंग फ्लॉप रही और पूरी टीम 43 ओवर में 182 रनों पर पैक हो गई. कप्तान बाबर आजम ने 79 रनों की पारी खेली. वहीं मोहम्मद रिजवान ने 28 और आगा सलमान ने 25 रनों का योगदान दिया. न्यूजीलैंड की ओर से ईश सोढ़ी और टिम साउदी ने दो-दो विकेट चटकाए.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...