6.6 C
London
Wednesday, April 22, 2026
HomeUncategorizedनिकाह पर आदिल खान ने तोड़ी चुप्पी, मांगी 10 दिन की मोहलत...

निकाह पर आदिल खान ने तोड़ी चुप्पी, मांगी 10 दिन की मोहलत तो राखी बोलीं- मैं तो सदमे में हूं

Published on

ड्रामा क्वीन राखी सावंत एक बार फिर से चर्चा में हैं। राखी सावंत ने अपने निकाहनामा और कोर्ट मैरिज की तस्वीरों को शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने पिछले साल बॉयफ्रेंड आदिल खान के साथ शादी कर ली है। राखी सावंत ने तो नाम बदलकर फातिमा कर लिया। अभी तक आदिल खान की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी। अब पहली बार आदिल खान इन दावों के बीच नजर आए जिनसे ये सभी सवाल पूछे गए। आदिल खान ने शादी के सवालों पर कहा कि वह 10-12 दिन बाद सच्चाई बताएंगे। वह न तो शादी की खबरों को नकार रहे हैं और न ही इसे स्वीकार कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर राखी सावंत ने नवभारत टाइम्स के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में अपनी शादी पर मुहर लगाई है। आइए बताते हैं राखी सावंत ने क्या कहा बताते हैं।

राखी सावंत के साथ शादी पर क्या बोले आदिल खान
आदिल खान ने एक इंटरव्यू में कहा कि वह फिलहाल इन सभी दावों पर कुछ कहना नहीं चाहते हैं। वह सभी से 10-12 दिन का वक्त मांगते हैं। इसके बाद वह एक एक खुलासे करेंगे। दिलचस्प बात ये थी कि इस इंटरव्यू को खुद राखी सावंत ही शूट कर रही थीं।

राखी सावंत बोलीं- मैं तो सदमे में हूं
नवभारत टाइम्स के साथ बात करते हुए राखी सावंत ने कहा कि मैंने शादी के तमाम सबूत सामने रख दिए हैं। आदिल अभी भी मेरे साथ ही हैं। मैं आदिल के शादीशुदा हूं। मैंने सभी सबूत मीडिया में दे दिये हैं। मेरी जिदंगी में भूचाल आ चुका है। अब कुछ और हो इसीलिए मैंने सबको बता दिया है कि 7 महीने पहले मैंने आदिल खान के साथ शादी की थी। मैं खुद सदमे में हूं कि आदिल क्यों इस शादी को खारिज कर रहे हैं। मैं बहुत परेशान हूं। मेरी मां बीमार हैं।

आदिल मेरे शौहर हैं और हम मियां बीवी की तरह ही रह रहे हैं
आदिल से राखी सावंत की क्या बात हुई इस पर उन्होंने कहा कि अभी भी आदिल मेरे साथ हैं। हम साथ ही रह रहे हैं। मियां बीवी की तरह जीवन जी रहे हैं। मुझे नहीं पता है कि वह किस मजबूरी की वजह से शादी को नकार रहे हैं। फिलहाल आदिल खान वक्त मांग रहे हैं। वह मेरे शौहर हैं और वह एक पल भी मेरे बिना रह नहीं सकते हैं। मगर अभी आदिल को थोड़ा वक्त चाहिए सब चीजों को सही करने के लिए।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...