6.6 C
London
Wednesday, April 22, 2026
HomeUncategorizedमेडिकल चेकअप करवाते हुए ओम नमः शिवाय का जाप करते दिखे अनुपम...

मेडिकल चेकअप करवाते हुए ओम नमः शिवाय का जाप करते दिखे अनुपम खेर, फैंस को सताई चिंता- क्या हुआ सर?

Published on

बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर इन दिनों द कश्मीर फाइल्स के ऑस्कर अवॉर्ड के लिए शॉर्टलिस्ट होने के चलते खुशी से जूम रहे हैं। इस बीच उन्होंने मेडिकल चेकअप का वीडियो शेयर किया है। जिसे देख कुछ फैंस चिंता में आ गए कि आखिर उन्हें क्या हुआ है। वह इस दौरान भगवान शिव के महामंत्र का जाप करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को जारी करते हुए उन्होंने ये भी साफ किया कि वह ठीक है। वह रेगुलर चेकअप करवा रहे हैं। हालांकि कमेंट बॉक्स में ढेरों यूजर ने यही सवाल किया कि आखिर क्या हुआ है कि आप चेकअप करवा रहे हैं। आइए दिखाते हैं अनुपम खेर का वीडियो।

अनुपम खेर ने किया भगवान शिव के महामंत्र का जाप
अनुपम खेर का ये वीडियो उनके घर का ही है। जहां डॉक्टर उनका ब्लड ले रहे हैं। एक्टर ने लिखा- ‘सुबह सुबह खून निकाल दिया मेरा। ये रेगुलर चेकअप था। पर खून तो खून होता है।’ इसमें वह कह रहे हैं कि- तुम मेरा खून निकाल रहे हो बहुत गलत बात है। इसके आगे वह ओम नमः शिवाय का जाप करते हैं। फिर वह कहते हैं कि अब बस करो कितना खून निकालोगे।

फैंस को सताई अनुपम खेर की चिंता
अनुपम खेर के वीडियो को देख यूजर्स ने पूछा, क्या आप ठीक है। क्या हुआ कि आप ऐसे मेडिकल टेस्ट करवा रहे हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा- तुम इतना खून जो निकाल रहे हो…….क्या टेस्ट है जो करवा रहे हो। कुछ ने पूछा कि आपने कौन से टेस्ट करवाए हैं। वहीं ढेर सारे फैंस ऐसे हैं जो अनुपम खेर से यही सवाल दोहरा रहे हैं कि आखिर आपको क्या हुआ।

अनुपम खेर की खुशी का ठिकाना नहीं
हाल ही में अनुपम खेर ने अपनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स के ऑस्कर के लिए योग्य होने के लिए चुने जाने पर खुशी जताई थी। उन्हें इस कैटगरी में बेस्ट एक्टर के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। अनुपम खेर ने इस बारे में बात करते हुए कहा था कि “कश्मीर फाइल्स को ऑस्कर में शॉर्टलिस्ट किया जाना अपने आप में एक उपलब्धि है।

क्या बोले एक्टर
उन्होंने कहा कि इसका अभी जश्न मनाना जल्दबाजी होगा। इस त्रासदी को 32 साल तक छुपाए रखा गया और अब सालों बाद इस फिल्म के जरिए सच्चाई सामने आई है। लोगों ने इस फिल्म को स्वीकार किया और इसे सुपरहिट बनाया।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...