8.8 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeखेलराशिद का क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को मुंहतोड़ जवाब, BBL से हटने की दी...

राशिद का क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को मुंहतोड़ जवाब, BBL से हटने की दी धमकी

Published on

नई दिल्ली,

ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज नहीं खेलने का फैसला किया है, जिसके बाद अब इस मामले को लेकर बवाल मचा हुआ है. अफगानिस्तान के टी20 कप्तान राशिद खान ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के इस फैसले पर निराशा प्रकट की है. राशिद ने कहा कि वह अपने देश के लिए खेलने में गर्व महसूस करते हैं और वह यूएई में प्रस्तावित सीरीज से कंगारू टीम के हटने के बाद बिग बैश लीग (BBL) में अपने भविष्य पर विचार करेंगे.

बिगबैश लीग से हट सकते हैं राशिद
राशिद खान ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘मैं यह सुनकर वास्तव में निराश हूं कि ऑस्ट्रेलिया मार्च में हमारे साथ खेलने के लिए श्रृंखला से बाहर हो गया है. मुझे अपने देश का प्रतिनिधित्व करने में बहुत गर्व होता है और हमने विश्व मंच पर काफी प्रगति की है. सीए का यह फैसला हमें उस सफर पर वापस ले जाता है. अगर अफगानिस्तान के खिलाफ खेलना ऑस्ट्रेलिया के लिए इतना ही असहज है, तो मैं बीबीएल में अपनी उपस्थिति से किसी को भी असहज नहीं करना चाहूंगा. इसलिए, मैं उस प्रतियोगिता में अपने भविष्य पर दृढ़ता से विचार करूंगा.’

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक पोस्ट शेयर करके कहा था कि उसकी टीम मार्च में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में भाग नहीं लेगी. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक बयान में कहा था, ‘यह फैसला तालिबान द्वारा महिलाओं एवं लड़कियों की शिक्षा- रोजगार के अवसरों के साथ ही पार्कों और जिम तक पहुंचने की उनकी क्षमता पर हालिया प्रतिबंधों कीघोषणा के बाद लिया गया है. हम इस मामले में समर्थन के लिए ऑस्ट्रेलियाई सरकार को धन्यवाद देते हैं.’

नवीन उल हक ने भी दिया ये बयान
इससे पहले अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज नवीन उल हक ने भी कहा था कि ऑस्ट्रेलिया के एकदिवसीय सीरीज से बाहर होने के फैसले के बाद वह बीबीएल से खुद को अलग करने कर लेंगे. ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार अफगानिस्तान के खिलाफ कोई सीरीज रद्द नही किया है. इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम नवंबर 2021 में अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट मैच खेलने वाली थी, लेकिन उस साल अगस्त में तालिबान द्वारा सत्ता पर कब्जा करने के बाद मैच को रद्द कर दिया गया था.

राशिद खान को चंद दिनों पहले ही अफगान बोर्ड ने टी20 इंटरनेशनल में अपनी टीम का कप्तान नियुक्त किया था. खास बात यह है कि राशिद खान इससे पहले सभी प्रारूपों में अफगानिस्तान की कप्तानी कर चुके हैं. साल 2019 में सितंबर-नवंबर के दौरान राशिद ने सात मैचों में टी20 टीम की कप्तानी की थी.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...