6.6 C
London
Wednesday, April 22, 2026
HomeUncategorizedगौतम अडानी ने 24 घंटे में पलटी बाजी, अमीरों की लिस्ट में...

गौतम अडानी ने 24 घंटे में पलटी बाजी, अमीरों की लिस्ट में जेफ बेजोस को पीछे छोड़ा

Published on

नई दिल्ली

अडानी ग्रुप के चेयरमैन और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी गुरुवार को दुनिया के अमीरों की लिस्ट में चौथे नंबर पर खिसक गए थे। ऐमजॉन के फाउंडर जेफ बेजोस उनसे आगे निकल गए थे। लेकिन एक दिन में ही अडानी ने बाजी पलट दी। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक शुक्रवार को वह एक बार फिर इस लिस्ट में तीसरे नंबर पहुंच गए थे। गुरुवार को अडानी की नेटवर्थ में 69.8 करोड़ डॉलर की तेजी आई। इससे वह 119 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ अमीरों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच गए। दूसरी ओर बेजोस की नेटवर्थ 118 अरब डॉलर रह गई और वह एक बार फिर से चौथे नंबर पर पहुंच गए।

पिछले साल अडानी की नेटवर्थ में 44 अरब डॉलर की तेजी देखने को मिली थी। टॉप टेन रईसों में कमाई करने वाले एकमात्र रईस थे। वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए थे और यह मुकाम हासिल करने वाले एशिया के पहले शख्स थे। हालांकि इस साल की बात करें तो अडानी की नेटवर्थ में 1.75 अरब डॉलर की गिरावट आई है जबकि बेजोस की नेटवर्थ 11.5 अरब डॉलर बढ़ी है। भारत और एशिया के दूसरे सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी  की नेटवर्थ में गुरुवार को 1.88 अरब डॉलर की गिरावट आई। वह 85.7 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ अमीरों की लिस्ट में आठवें नंबर पर हैं।

कौन-कौन हैं टॉप 10 में
इस बीच फ्रांस के बर्नार्ड आरनॉल्ट दुनिया के अमीरों की लिस्ट में पहले स्थान पर बने हुए हैं। उनकी नेटवर्थ 184 अरब डॉलर है। इस साल इसमें 21.6 अरब डॉलर की तेजी आई है। टेस्ला के सीईओ एलन मस्क इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। उनकी नेटवर्थ अब 132 अरब डॉलर रह गई है। नवंबर 2021 में उनकी नेटवर्थ 340 अरब डॉलर पहुंच गई थी लेकिन उसके बाद इसमें 200 अरब डॉलर से अधिक की गिरावट आई है। इस लिस्ट में वॉरेन बफे पांचवें, बिल गेट्स छठे, लैरी एलिसन सातवें, स्टीव बामर नौवें और लैरी पेज दसवें नंबर पर हैं।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...