11.8 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeखेलभारतीय क्रिकेट में शोक की लहर, 28 साल की उम्र में दुनिया...

भारतीय क्रिकेट में शोक की लहर, 28 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गया उभरता हुआ खिलाड़ी

Published on

नई दिल्ली

हिमाचल प्रदेश युवा क्रिकेटर सिद्धार्थ शर्मा का महज 28 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। सिद्धार्थ बीमार थे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सिद्धार्थ विजय हजारे ट्रॉफी में हिमाचल प्रदेश की टीम में शामिल थे। इस टूर्नामेंट में हिमाचल की टीम में खिताबी जीत हासिल की थी। हालांकि बेहद छोटी उम्र में सिद्धार्थ के निधन से अब टीम में शोक की लहर है। हिमाचल इस समय रणजी ट्रॉफी में हिस्सा ले रही है और सिद्धार्थ भी टीम के साथ ही थे।

प्रदेश के युवा क्रिकेटर के निधन पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी शोक व्यक्त किया। हिमाचल सीएमओ ने ट्वीट कर लिखा, ‘मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह ने हिमाचल की विजय हजारे ट्रॉफी विजेता क्रिकेट टीम के सदस्य रहे और प्रदेश के स्टार तेज गेंदबाज सिद्धार्थ शर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।’

बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती थे सिद्धार्थ
सिद्धार्थ को लेकर बताया जा रहा था कि वह किसी बीमारी से पीड़ित थे और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था। इस कारण वह खेल से भी दूर थे। हालांकि बीच में यह भी खबर आई की वह स्वस्थ हो गए हैं और वह जल्द ही टीम के साथ जुड़ेंगे लेकिन अचानक तबीयत फिर से बिगड़ गई जिसके कारण उन्हें दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सिद्धार्थ रणजी ट्रॉफी में हिस्सा ले रही टीम के साथ ही यात्रा कर रहे थे लेकिन तबीयत खराब होने के कारण उन्हें गुजरात के वडोदरा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था और यहीं पर उन्होंने अंतिम सांस ली।

सिद्धार्थ शर्मा का करियर
हिमाचल के लिए घरेलू क्रिकेट में खेलने वाले सिद्धार्थ का क्रिकेटिंग करियर ज्यादा लंबा नहीं रहा। वह अपनी घरेलू टीम के लिए 6 लिस्ट ए मैच में मैदान पर उतरे थे। वहीं विजय हजारे ट्रॉफी में वह हिमाचल के लिए एक टी20 मैच खेले थे।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...