6.1 C
London
Wednesday, April 22, 2026
HomeUncategorizedअरबों की संपत्ति के मालिक हैं ललित मोदी, विवादों से जुड़ा रहा...

अरबों की संपत्ति के मालिक हैं ललित मोदी, विवादों से जुड़ा रहा है नाम

Published on

नई दिल्ली

इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी की हालत खराब है। वह अस्पताल में भर्ती हैं, उन्हें इन्फ्लूएंजा, निमोनिया के साथ दो हफ्ते में दो बार कोविड हुआ था। मेक्सिको सिटी में रह रहे ललित मोदी को उनके बेटे और डॉक्टर्स एयरलिफ्ट करके लंदन ले गए और वहां उनका इलाज कराया। यह जानकारी खुद ललित मोदी ने इंस्टाग्राम पोस्ट में दी है। ललित मोदी ने इंस्टाग्राम पर लिखा है कि उन्हें अभी 24 घंटे बाहरी ऑक्सीजन पर ही रहना पड़ता है। दो डॉक्टर्स ने 3 हफ्ते तक उनका इलाज किया और लगातार मॉनिटरिंग की। उन्होंने अपनी फोटो पोस्ट करके यह जानकारी दी है। लेकिन क्या आपको पता है ललित मोदी अरबों की संपत्ति के मालिक हैं। किस तरह वो भगोड़े का जीवन जीने को मजबूर हैं। बीते दिनों वह मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन को डेट करने के चलते सुर्खियों में आए थे।

बिजनस परिवार से है नाता
दिल्ली के एक प्रभावशाली बिजनेस क्लास परिवार में जन्में ललित कुमार मोदी कभी मेधावी छात्र नहीं थे, बल्कि वास्तव में एक चतुर व्यवसायी थे। ललित का जन्म 29 नवंबर 1963 को कृष्ण कुमार मोदी के घर में हुआ था। उनके दादा, राज बहादुर गुजरमल मोदी, गाजियाबाद के पास स्थित शहर मोदीनगर के संस्थापक थे और उन्होंने ही मोदी एंटरप्राइजेस की शुरुआत की थी। केके एंटरप्राइजेस का अरबों का साम्राज्य था। ललित मोदी ने शिमला के बिशप कॉटन स्कूल और नैनीताल के बोर्डिंग स्कूलों में अपनी शुरुआती पढ़ाई की। हालांकि, पढ़ाई-लिखाई उन्हें कभी पसंद नहीं आई। वह काफी कमजोर स्टूडेंट थे।

विवादों से जुड़ा रहा है नाम
ललित मोदी का नाम विवादों से जुड़ा रहा है। साल 1985 में वह यूनिवर्सिटी में ड्रग्स बेचने के आरोप में गिरफ्तार किए गए थे। इसके बाद में उन्हें घातक हथियार से हमला करने के आरोप में भी हिरासत में लिया गया था। उसी साल ललित मोदी और एक अन्य छात्र पर अपहरण का आरोप लगा था। हालांकि, उनकी दो साल की जेल की सजा को निलंबित कर दिया गया था। साल 1992 तक, मोदी भारत की सबसे बड़ी तंबाकू कंपनियों में से एक, गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया के कार्यकारी निदेशक रहे हैं। साल 1991 के आसपास उन्होंने अपनी मां की एक दोस्त मीनल से शादी की थी। मीनल से वह उस समय मिले थे जब वह अमेरिका में पढ़ते थे।

125 करोड़ घोटाले का आरोप
ललित मोदी पर 125 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप है। ये मामला उस समय का है, जब ललित मोदी आईपीएल के कमिश्नर थे। साल 2008 में वर्ल्ड स्पोर्ट्स ग्रुप को आईपीएल के मीडिया राइट्स सौंपे गए थे, लेकिन फिर मल्टी स्क्रीन मीडिया लिमिटेड (MSM) (जो अब सोनी पिकचर्स है) और वर्ल्ड स्पोर्ट्स ग्रुप (WSG) के बीच एक डील हुई। इस डील में कहा गया कि अगर MSM 425 करोड़ रुपये देता है. तो वे अपना मीडिया राइट कैंसिल कर देंगे। इसके बाद मल्टी स्क्रीन मीडिया लिमिटेड ने कथित तौर पर 125 करोड़ रूपये का भुगतान करके राइट्स वर्ल्ड स्पोर्ट्स ग्रुप के पास आ गए। उस समय बीसीसीआई सेक्रेटरी ने बताया था कि इसमें बीसीसीआई का कोई रोल नहीं है। ललित मोदी ने ये डील अपने प्रभाव का प्रयोग करते हुए खुद कराई है। ललित को इस मामले में 125 करोड़ का लाभ होने की बात कही गई थी।

अरबों की संपत्ति
दिल्ली में जन्मे ललित मोदी साल 2010 में भारत छोड़कर विदेश भाग गए थे। लंदन में उनका आलीशान महल जैसा घर है। लंदन स्थित उनका बंगला 7000 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है। ललित के बंगले में 8 बेडरूम है। इस बंगले के लिए ललित 20 लाख रुपये महीना किराया देते हैं। ललित मोदी के कार कलेक्शन की तो उनके पास तीन फरारी कारें हैं, जिनकी कीमत लगभग 15 करोड़ रुपये बताई जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ललित मोदी सालाना करोड़ों रुपये अपने बिजनेस से कमा रहे हैं। उनकी नेटवर्थ लगभग 12 हजार करोड़ बताई जा रही है। जिसमें लगभग 4500 करोड़ की उनकी संपत्ति है।

Latest articles

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...

पंजाब में बेअदबी पर बनेगा उम्रकैद का कानून: जैतो में सीएम मान ने दिए संकेत, 31 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जैतो शहर में लगभग...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...