11.8 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeखेलतीसरे वनडे में भारत करेगा श्रीलंका का सूपड़ा साफ, जानें फ्री में...

तीसरे वनडे में भारत करेगा श्रीलंका का सूपड़ा साफ, जानें फ्री में कब और कैसे देख सकते हैं मैच

Published on

तिरुवनंतपुरम

श्रीलंका के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले दो मुकाबलों में जीत हासिल कर टीम इंडिया ने 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। ऐसे में अंतिम वनडे में भारतीय टीम की कोशिश होगी कि वह जीत हासिल कर मेहमान टीम का सूपड़ा साफ करें। सीरीज का पहला मैच गुवाहाटी में खेला गया था जहां पर टीम इंडिया ने विराट कोहली की शतकीय पारी से 373 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। हालांकि जवाब में श्रीलंका ने भी कड़ी टक्कर पेश की लेकिन अंत भारत ने 67 रनों से मैच जीत लिया।

वहीं कोलकाता के ईडन गार्डन्स में टीम श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया के सामने सिर्फ 216 रनों का लक्ष्य रख पाई थी। इसके जवाब में भारत ने केएल राहुल की सूझबूझ भारी से 43.2 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 219 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। हालांकि अब तीसरे वनडे में श्रीलंकाई टीम चाहेगी कि वह अपने प्रतिष्ठा को बचाए और मेजबान टीम को मुश्किल चुनौती पेश करें, लेकिन उससे पहले आइए जानते हैं इस मैच जुड़ी कुछ अहम जानकारियां।

कहां खेला जाएगा भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा वनडे मैच?

भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा वनडे मैच तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेला जाएगा।

कब खेला जाएगा भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा वनडे मैच?

भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा वनडे मैच 15 जनवरी, रविवार को दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। वहीं टॉस 1 बजे होगा।

कहां होगा भारत और श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मैच का लाइव टेलीकास्ट?

भारत और श्रीलंका बीच के बीच तीसरे वनडे मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा।

कहां देख सकते हैं भारत-श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले का लाइव स्ट्रीमिंग?

भारत और श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मैच का लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी हॉटस्टार एप पर देखा जा सकता है।

फ्री में कहां देख सकते हैं भारत और श्रीलंका के बीच तीसरे मैच का लाइव प्रसारण?

भारत और श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मैच का लाइव प्रसारण दूरदर्शन और डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में देखा जा सकता है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...