6.1 C
London
Wednesday, April 22, 2026
HomeUncategorized'मेरे नसीब में इतना दर्द क्यों?', शादी की बात पर फूट-फूटकर रोईं...

‘मेरे नसीब में इतना दर्द क्यों?’, शादी की बात पर फूट-फूटकर रोईं राखी

Published on

राखी सावंत एक बार फिर अपनी शादी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. राखी ने कुछ दिन पहले ही खुलासा किया था कि उनका निकाह बॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी के साथ हो गया है. राखी ने रोते हुए इस बात का खुलासा किया था. साथ ही अपने निकाह की तस्वीरें भी शेयर की थीं. शादी की खबर आने के बाद माना गया कि एक्ट्रेस ने अपना नाम बदलकर फातिमा रख लिया है. हालांकि आदिल ने इस बारे में बात करने से और शादी को कुबूल करने से मना कर दिया. अब राखी सावंत का एक नया वीडियो सामने आया है.

फूट-फूटकर रोईं राखी सावंत
मुंबई में राखी सावंत को पैपराजी ने स्पॉट किया. यहां राखी से उनकी शादी के बारे में सवाल किए गए, जिनके जवाब देते हुए एक्ट्रेस के आंसू बह गए. राखी ने फोटोग्राफर्स को बताया कि उनकी मां को आदिल दुर्रानी संग उनकी शादी के बारे में नहीं पता है. फूट-फूटकर रोते हुए राखी ने इस बारे में कहा, ‘अभी तक मेरी मां को नहीं मालूम है. अभी कल मेरी मौसी और मामा, खानदान के लोगों को पता चल है. सबलोग बोल रहे हैं कि मम्मी तक ये खबर नहीं पहुंचनी चाहिए. लेकिन मम्मी होश में आ जाएगी और ये खबर सुनेगी तो पता नहीं क्या असर होगा उसपे.’

आदिल के घरवालों ने कही ये बात
राखी सावंत ने आसमान को देखते हुए कहा, ‘क्यों है मेरे नसीब में इतना दर्द?’ वो आगे कहती हैं, ‘ना मैं खा पाती हूं, ना सो पाती हूं. कुछ नहीं कर पाती हूं मैं.’ इसके बाद राखी सावंत से पूछा गया कि आदिल के घरवाले इस बारे में क्या बोले. इसपर उन्होंने जवाब दिया, ‘आदिल के घरवालों से मेरी बात हुई है. उन्होंने उनको समझाया. वो बहुत अच्छे हैं. उन्होंने समझाया कि भाई अगर तूने सच में निकाह किया है तो कुबूल करने में क्या हर्ज है. उनके घरवाले बहुत अच्छे हैं. उनको टाइम लगेगा मुझे अपनाने के लिए लेकिन आदिल ने तो मेरे साथ कसमें खाई हैं…’ इतना बोलते हुए राखी रोते हुए अपनी गाड़ी में बैठ गईं.

सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है. कमेंट्स सेक्शन में फैंस एक्ट्रेस सांत्वना दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘आप समझदारी से काम नहीं लेती हो सब आपका इस्तेमाल करते हैं.’ दूसरे ने लिखा, ‘मुझे उनके लिए बुरा लग रहा है.’ बहुत से यूजर्स ऐसे भी हैं जो राखी के रोने को ड्रामा और एक्टिंग बता रहे हैं.कुछ दिन पहले राखी ने अस्पताल से वीडियो शेयर किया था. इस वीडियो में उनकी मां को देखा गया था. राखी ने बताया था कि उनकी मां को कैंसर के साथ ब्रेन ट्यूमर भी हो गया है. मां के बारे में सुनकर वो बहुत रोई थीं. उन्होंने बताया था कि वो मां के लिए बिग बॉस मराठी से बाहर आई हैं.

Latest articles

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...

पंजाब में बेअदबी पर बनेगा उम्रकैद का कानून: जैतो में सीएम मान ने दिए संकेत, 31 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जैतो शहर में लगभग...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...