6.1 C
London
Wednesday, April 22, 2026
HomeUncategorizedकौन है बिग बॉस 16 का टॉप कंटेस्टेंट? शिव ठाकरे की रैंकिंग...

कौन है बिग बॉस 16 का टॉप कंटेस्टेंट? शिव ठाकरे की रैंकिंग गिरी तो प्रियंका ने अब्दु को मारा फटका

Published on

बिग बॉस 16 के ग्रैंड फिनाले में महीनाभर रह गया है। ऐसे में कंटेस्टेंट के लिए एक एक दिन बहुत खास हो गया है। सोशल मीडिया पर इन कंटेस्टेंट के फैंस काफी एक्टिव हो गए हैं। जमकर अपने चहेते स्टार को सपोर्ट कर रहे हैं। ऐसे में बिग बॉस 16 की इस हफ्ते की पॉपुलर कंटेस्टेंट की लिस्ट सामने आ चुकी है। जिसे देख अंदाजा लगा सकते हैं कि फिलहाल कौन सा कंटेस्टेंट दर्शकों के दिल पर राज कर रहा है। इस हफ्ते फिर से शिव ठाकरे को झटका लगा है तो प्रियंका चाहर चौधरी ने एक स्थान के साथ बढ़ोत्तरी कर ली है। आइए बताते हैं इस हफ्ते बिग बॉस 16 का सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट कौन है और किसे सबसे बड़ा झटका लगा है।

बिग बॉस 16 का नंबर वन प्लेयर कौन?
बिग बॉस 16 की इस लिस्ट को जारी करने वाले ऑरमैक्स ने 7 जनवरी से 13 जनवरी 2023 तक के आंकड़ों के हिसाब से इस सूची को जारी किया है। इसके मुताबिक, सबके दिलों पर एमसी स्टैन राज कर रहे हैं। वह घर के सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट हैं। रैपर स्टैन ने शिव और प्रियंका जैसे लोकप्रिय कंटेस्टेंट को पीछे छोड़ते हुए नंबर 1 का स्थान काबिज किया है। वहीं अब्दु रोजिक को इस लिस्ट में झटका लगा है तो टीना जस की तस 5वें स्थान पर बनी हुई है।

दूसरे नंबर पर आईं प्रियंका चौधरी
नंबर 2 पर प्रियंका चाहर चौधरी हैं। बीते हफ्ते प्रियंका ने ठीक ठाक खेल खेला। शालीन-टीना के मुद्दे पर स्टैंड लिया तो फराह खान ने भी उन्हें बिग बॉस की दीपिका पादुकोण कह दिया। ऐसे में ये सभी कदम प्रियंका के लिए फायदेमंद साबित हुए। प्रियंका पिछले हफ्ते तीसरे नंबर पर थीं मगर इस हफ्ते एक स्थान की छलांग लगाते हुए दूसरे स्थान पर आ गई हैं।

अब्दु रोजिक और शिव ठाकरे
बिग बॉस 16 के अब्दु रोजिक जो इस हफ्ते शो से बाहर होने वाले हैं वह तीसरे स्थान पर हैं। वहीं शिव ठाकरे चौथे स्थान पर आ गए हैं। शिव ठाकरे इस लिस्ट में कई हफ्ते तक नंबर वन रहे हैं मगर पिछले दो हफ्तों से लगातार वह तीसरे और चौथे स्ठान पर हैं। इस हफ्ते भी उन्हें चौथे रैंक से संतोष करना पड़ा है। संभव है कि वह अगले हफ्ते बेहतर परफॉर्म करें।

टीना दत्ता भी चल रही हैं
बात करें बिग बॉस 16 के रैंकिंग के पांचवे स्थान की तो वह 5वें नंबर पर हैं। टीना दत्ता एक बार फिर इस स्थान पर हैं। पिछले हफ्ते भी उनकी यही पॉजिशन थी। टीना दत्ता और शालीन का जो मसला चल रहा है वो शो को काफी मसाला दे रहा है। यही वजह है कि वह टॉप 5 में शामिल हैं।

Latest articles

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...

पंजाब में बेअदबी पर बनेगा उम्रकैद का कानून: जैतो में सीएम मान ने दिए संकेत, 31 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जैतो शहर में लगभग...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...