6.7 C
London
Wednesday, April 22, 2026
HomeUncategorizedअंबानी की रिलायंस पर मेहरबान थी मनमोहन सरकार! नई किताब के हवाले...

अंबानी की रिलायंस पर मेहरबान थी मनमोहन सरकार! नई किताब के हवाले से BJP का दावा

Published on

नई दिल्‍ली

यूपीए सरकार में गैस की कीमतें तय करने का फॉर्म्‍युला मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्‍ट्रीज (RIL) को फायदा पहुंचाता था। बीजेपी ने पूर्व कैबिनेट सचिव केएम चंद्रशेखर की नई किताब के आधार पर यह दावा किया है। शनिवार को बीजेपी ने किताब के अंश साझा करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। चंद्रशेखर ने अपनी किताब As Good As My Word: A Memoir में मनमोहन सिंह सरकार के कई फैसलों पर लिखा है। इनमें गैस की कीमतें तय करने से जुड़ा फैसला भी शामिल है जिसमें कथित रूप से रिलायंस को ‘फेवर’ किया गया। अपनी किताब में चंद्रशेखर लिखते हैं, ‘कीमतें तय करने की प्रक्रिया में कई चीजें गड़बड़ थीं। मुकेश ने गैस प्राइसिंग का ऐसा फॉर्म्‍युला सामने रखा जिससे उस वक्‍त कच्चे तेल के रेट के हिसाब से गैस की कीमत 4.5 डॉलर प्रति यूनिट से ज्‍यादा हो जा रही थी। उसी वक्‍त अनिल अंबानी एक समझौते को ‘फ्लॉन्‍ट’ कर रहे थे जिसके तहत मुकेश अपने छोटे भाई के पावर प्‍लांट्स को 2.3 MMBTU की दर से गैस सप्‍लाई करने को राजी हुए।’ चंद्रशेखर ने लिखा कि ‘2.3 डॉलर प्रति यूनिट का रेट सरकारी NTPC के एक टेंडर के आधार पर तय किया गया था लेकिन RIL बाद में डील से मुकर गई। मामला अदालत तक गया लेकिन केस मजबूती से नहीं लड़ा गया।’

चंद्रशेखर सचिवों की उस समिति के प्रमुख थे जो प्राइसिंग का मसला देखती थी। उनकी राय थी कि RIL जो कीमत मांग रही थी, वह ‘काफी ज्‍यादा’ थी। यह कीमत रिलायंस के तय किए फॉम्‍युले के आधार पर तय की गई थी, जो क्रूड ऑयल के दाम से जुड़ा था। चंद्रशेखर के मुताबिक, सूर्य सेठी (उस वक्‍त योजना आयोग में सलाहकार) की दलील थी कि ऐसा जुड़ाव अनूठा, अभूतपूर्व था।

बीजेपी ने किताब के हवाले से कांग्रेस पर बोला हमला
बीजेपी ने चंद्रशेखर के दावों को लपक लिया है। पार्टी की आईटी सेल के मुखिया अमित मालवीय ने ट्वीट किया, ‘सवाल यह है कि रिलायंस जैसी एक निजी फर्म कांग्रेस-नीत यूपीए को कैसे अपने इशारों पर नचा रही थी? राहुल गांधी के अंबानी?’

अपनी किताब में चंद्रशेखर ने कहा कि ‘कॉस्‍ट-प्‍लस फॉर्म्‍युला इस्‍तेमाल किया जाना चाहिए और कीमत तय करने में सीएजी को भी शामिल होना चाहिए। जब रिलायंस 2.3 डॉलर की दर से गैस बेचने पर राजी हुई थी तो मुझे चार डॉलर से ज्‍यादा के दाम का कोई तुक समझ में नहीं आता।’

Latest articles

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...

पंजाब में बेअदबी पर बनेगा उम्रकैद का कानून: जैतो में सीएम मान ने दिए संकेत, 31 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जैतो शहर में लगभग...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...