11.6 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeखेल4,4,4,4.... गिल ने जीता दिल, ठोका करियर का दूसरा वनडे शतक, मायूस...

4,4,4,4…. गिल ने जीता दिल, ठोका करियर का दूसरा वनडे शतक, मायूस होंगे ईशान किशन!

Published on

तिरुवनंतपुरम

शुभमन गिल ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे मुकाबले में अपने वनडे करियर का दूसरा शतक ठोका। दाएं हाथ के इस युवा बल्लेबाज ने पहले कप्तान रोहित शर्मा के साथ मिलकर संयमित शुरुआत की और फिर एक बार जमने के बाद मैदान के हर कोने में शॉट लगाया। 89 गेंदों में आई इस शतकीय पारी के दौरान 11 चौके और 2 छक्के मारे। वह 97 गेंदों में 116 रन बनाकर आउट हुए। शुभमन की इस सेंचुरी के बाद अब दोहरा शतक बनाने के बावजूद बाहर बैठे ईशान किशन का इंतजार बढ़ सकता है।

एक ओवर में 23 रन
रोहित के बाद विराट कोहली के साथ दमदार साझेदारी की। इससे पहले टॉस जीतकर रोहित और शुभमन ने छठे ओवर से गेंदबाजों की खबर लेनी शुरू की। तेज गेंदबाज लाहिरु कुमारा को एक छक्के और चार चौके समेत 23 रन कूट दिए। पहली बॉल पर हिटमैन रोहित शर्मा ने छक्का मारा और फिर सिंगल लेकर स्ट्राइक शुभमन गिल को दी। इस मौके को शुभमन ने दोनों हाथों से भुनाया। लगातार चार गेंदों पर चार चौके मारे। निर्दयी, सुंदर और स्टाइलिश… शुभमन को शॉट्स लगाते देख यही 3 शब्द दिमाग में आए।

छोटा करियर बड़ा धमाल
18 एकदिवसीय के छोटे से करियर में शुभमन के नाम अब 2 शतक और 5 अर्धशतक हो चुके हैं। शुभमन गिल ने आज मैच में धीमी शुरुआत की थी। पहली 10 गेंद पर तो खाता तक नहीं खोल सके थे, लेकिन 11वीं गेंद पर चौके से बताया कि आज उन्हीं का दिन है। ऑस्ट्रेलिया दौरे से टेस्ट करियर की शुरुआत करने वाले गिल ने 13 टेस्ट खेले हैं। टी-20 इंटरनेशनल का डेब्यू बीते महीने ही मिला, जब इसी श्रीलंका के इसी दौरे पर मुंबई में उन्हें कैप मिली।

सीरीज में एक शतक, एक अर्धशतक
गुवाहाटी में खेले गए पहले वनडे में शुभमन गिल ने 60 गेंद में 70 रन की धुआंधार पारी खेली थी। ईडन गार्डंस में खेले गए दूसरे मैच में उनके बल्ले से भले ही सिर्फ 21 रन आए हो, लेकिन उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया था। शुभमन करियर की पहली 17 वनडे पारियों में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने थे, उन्होंने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा था।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...