11.6 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeखेलकोहली का शॉट रोकने में हुआ भयंकर हादसा, स्ट्रेचर पर मैदान से...

कोहली का शॉट रोकने में हुआ भयंकर हादसा, स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर गया श्रीलंकाई खिलाड़ी

Published on

तिरुवनंतपुरम

ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम पर भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 390 रन ठोक दिये। कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले शुभमन गिल और फिर विराट कोहली ने शतक लगाया और टीम को बड़े स्कोर पर तक पहुंचा दिया।

श्रीलंकाई खिलाड़ियों में भयंकर टक्कर
भारतीय पारी के दौरान श्रीलंका के खिलाड़ियों के बीच भयंकर टक्कर हो गई। घटना 43वें ओवर की है। विराट कोहली 95 रनों पर खेल रहे थे। उन्होंने गेंद को स्क्वायर लेग की तरफ खेला। गेंद को रोकने के लिए जेफी वेंडरसे डीप स्क्वायर लेग और अशेन बंडारा डीप मिड विकेट की ओर से भागे। गेंद दोनों के बीच में थी और इसी वजह से दोनों ही खिलाड़ियों ने उसे रोकने के लिए डाइव लगा दी और आपस में टकरा गए।

इस मुकाबले के लिए प्लेइंग इलेवन में शामिल किये गए बंडारा ने गेंद को रोकने के लिए पैर की मदद से स्लाइड किया। वहीं जेफरी हाथ से उसे रोकने की कोशिश कर रहे थे। इस बीच बंडारा का घुटना वेंडरसे की पेट पर जाकर लगा। वहीं बंडारा भी चोटिल हो गए। दोनों खिलाड़ी बाउंड्री लाइन के पार लेटे रहे। फिर फिजियो ने आकर दोनों को चेक किया और मैच काफी देर तक रुका रहा। श्रीलंका के सभी खिलाड़ी अपने साथी का हाल पूछने पहुंच गए थे। बंडारा चलने की हालत में नहीं थे। इसकी वजह से मैदान पर स्ट्रेचर लाना पड़ा। वह इसपर लेट कर बाहर गए।

भारत ने बनाए 390 रन
अच्छी फॉर्म में चल रहे विराट कोहली और सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल के शतक और दोनों के बीच शतकीय साझेदारी से भारत ने पांच विकेट पर 390 रन बनाए। कोहली 166 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने 116 रन बनाए। कोहली का यह 46वां और गिल का दूसरा वनडे शतक था।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...