श्रीलंका के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में विराट कोहली ने अपने इंटरनेशनल करियर का 74 वां शतक जड़ा। हालांकि वनडे में विराट का यह 46 वां शतक था। इससे पहले श्रीलंका के खिलाफ ही गुवाहाटी वनडे में उन्होंने शतकीय पारी खेली थी।
विराट ने सचिन के रिकॉर्ड को किया चकनाचूर
इसके साथ ही विराट कोहली ने भारत के महान बल्लेबाज मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को भी धस्वत कर दिया है। दरअसल विराट कोहली अब भारतीय सरजमीं पर टीम इंडिया के लिए वनडे फॉर्मेट में सबसे अधिक शतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
वनडे क्रिकेट में विराट का 21वां शतक
विराट कोहली वनडे क्रिकेट के इतिहास में अब टीम इंडिया के लिए एक ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने वनडे में सबसे अधिक 21 शतक जड़ने का कारनामा कर दिया है। इस मामले में विराट ने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा है।
श्रीलंका के खिलाफ विराट का 10वां शतक
इसके अलावा विराट श्रीलंका के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल में सबसे अधिक शतक जमाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है। विराट का श्रीलंका के खिलाफ यह 10वां शतक था। इस मामले में विराट दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
वनडे में सचिन की बराबरी से सिर्फ तीन शतक से पीछे
इसके अलावा किंग कोहली वनडे क्रिकेट में सचिन के बाद अब सिर्फ ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने इस फॉर्मेट में सबसे अधिक शतक लगाने का कारनामा किया। वनडे में सचिन के नाम सबसे अधिक 49 शतक दर्ज हैं जबकि कोहली दूसरे नंबर पर हैं।
