6.7 C
London
Wednesday, April 22, 2026
HomeUncategorized'पत्नी-बच्चों की वजह से जिंदा हूं', रियलिटी शो के मंच पर बोले...

‘पत्नी-बच्चों की वजह से जिंदा हूं’, रियलिटी शो के मंच पर बोले अनु मलिक

Published on

हर इंसान की जिंदगी में मुश्किल वक्त आता है. फिर चाहें वो हम और आप हों या फिर कोई सेलेब्रिटी. म्यूजिक कंपोजर-सिंगर अनु मलिक ने भी बुरे दिन देखे हैं. इस बात का खुलासा उन्होंने सिंगिंग रियलिटी शो पर किया. अनु मलिक इन दिनों फेमस रियलिटी शो ‘सारेगामापा लिटिल चैंप्स’ जज कर रहे हैं. शो पर अनु मलिक ने उनके जीने की बड़ी वजह बताई है.

पत्नी-बेटी की वजह से जिंदा हैं अनु मलिक
सिंगिंग रियलटी शो ‘सारेगामापा लिटिल चैंप्स’ में फैमिली वीक होने वाला है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दौरान शो पर अनु मलिक की फैमिली का मैसेज भी दिखाया जाएगा. इस मैसेज में उनके परिवार ने कहा, ‘अनु मलिक एक स्ट्रांग शख्स हैं, जिन्होंने कठिन समय देखा है लेकिन कभी हार नहीं मानी.’ ‘सारेगामापा लिटिल चैंप्स’ के मंंच पर परिवार का प्यारा सा संदेश देखने के बाद अनु मलिक अपनी भावनाओं को कंट्रोल नहीं कर पाए. अनु मलिक ने कहा कि ‘परिवार उनका पिलर है, जिसने मुश्किल समय में उन्हें खड़ा होना सिखाया है.’

अनु मलिक ने कहा, ‘मैं इस वीटी के लिए टीम को धन्यवाद कहना चाहूंगा. ये मेरे लिए काफी सरप्राइजिंग था. मैंने अपने जीवन में मुश्किल वक्त देखा है. मुझे कहना होगा कि आज मैं अपनी पत्नी और बच्चों की वजह से हूं.’

आगे वो कहते हैं, ‘जैसे कि मैं हमेशा कहता आया हूं, बड़ा परिवार एक पिलर है. पर मेरे मुताबिक, मेरी फैमिली का पिलर, मेरी ताकत, मेरी पत्नी और बेटियां हैं. यहां तक कि अगर आज मैं जिंदा हूं, तो उसकी वजह मेरी जिंदगी की ये तीन महिलाएं हैं. मैं मानता हूं कि अगर आपका परिवार आपके साथ है, तो दुनिया में कुछ भी हासिल कर सकते हैं.’

लगा MeToo का आरोप
2018 में MeToo मूवमेंट के दौरान कई महिलाओं ने अनु मलिक पर यौन शोषण का आरोप लगाया था. सिंगर श्वेता पंडित, नेहा भसीन और सोना महापात्रा जैसी कई सिंगर्स ने अनु मलिक पर गंभीर आरोप लगाए. वहीं अलीशा चिनॉय ने अनु मलिक पर लगाए सभी आरोपों को सही बताते हुए महिला सिंगर्स का सपोर्ट किया.

हालांकि, 17 जनवरी 2020 को, राष्ट्रीय महिला आयोग ने सबूतों की कमी के कारण अनु मलिक पर यौन उत्पीड़न का मामला बंद कर दिया. इसके बाद अब अनु मलिक एक बार फिर नई शुरुआत को तैयार हैं.

Latest articles

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...

पंजाब में बेअदबी पर बनेगा उम्रकैद का कानून: जैतो में सीएम मान ने दिए संकेत, 31 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जैतो शहर में लगभग...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...