बॉलीवुड का सुपरस्टार कौन? इंडिया का टॉप स्टार कौन? सबसे पॉपुलर एक्टर कौन?…अगर आपके मन भी में ऐसे ढेरों सवाल तैर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए परफेक्ट है। मीडिया कंस्लटिंग फर्म ऑरमैक्स ने मोस्ट पॉपुलर मेल और फीमेल स्टार्स की लिस्ट जारी है। टॉप 10 में इंडियन सिनेमा के तमाम एक्टर और एक्ट्रेस को शामिल किया गया है। मगर हैरानी की बात ये है कि इस लिस्ट में नंबर वन पर न तो शाहरुख खान हैं न ही सलमान खान और न ही अक्षय कुमार। जी हां, बॉलीवुड के तीनों खान और अक्षय कुमार जैसे स्टार को इस लिस्ट में नंबर वन तो छोड़िए दूसरे और तीसरे स्थान पर भी जगह नहीं मिली है। ठीक वैसे ही इंडियन पॉपुलर फीमेल स्टार की लिस्ट में टॉप पर बॉलीवुड की नहीं बल्कि साउथ की एक्ट्रेस शामिल हैं। आइए बताते हैं मोस्ट पॉपुलर मेल/फीमेल फिल्म स्टार की लिस्ट।
नंबर वन पॉपुलर एक्टर कौन?
ऑरमैक्स ने दिसबंर 2022 का डाटा शेयर करते हुए इस लिस्ट को तैयार किया है। इसमें सोशल मीडिया पर मिली प्रतिक्रियाओं के आधार पर स्टार्स की रैंकिंग तैयार की गई है। इस लिस्ट में साउथ के सुपरस्टार विजय थलापति को नंबर वन जगह मिली है। दिलचस्प बात ये है कि टॉप 5 में भी शाहरुख खान जगह नहीं बना पाए हैं तो सलमान खान तो टॉप 10 से भी दूर हैं।
टॉप 5 से बाहर शाहरुख खान तो टॉप 10 में भी सलमान खान नहीं
इस लिस्ट के मुताबिक नंबर पर वन विजय थलापति हैं। इसका कारण है कि बीते शुक्रवार की उनकी फिल्म ‘वारिसु’ रिलीज हुई और वह लगातार चर्चा में हैं। जबकि दूसरे स्थान पर पैन इंडिया स्टार प्रभास हैं। तीसरे पर ‘आरआरआर’ फेम जूनियर एनटीआर हैं तो चौथे पर बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार हैं जिनकी अगले महीने ‘सेल्फी’ फिल्म रिलीज होने वाली हैं।
टॉप 10 मोस्ट पॉपुलर एक्टर
इस तरह पांचवे नंबर पर पुष्पा फेम अल्लू अर्जुन तो केजीएफ स्टार यश छठे नंबर पर हैं। सातंवे पर साउथ एक्टर अजीत कुमार तो 8वें पर शाहरुख खान हैं। नौंवे पर राम चरण और दसवें पर महेश बाबू है। इस लिस्ट में आमिर खान से लेकर सलमान खान नदारद दिखे। इसका कारण ये हो सकता है कि फिलहाल उनकी कोई फिल्म नहीं आ रही है।
Most popular male
विजय थलापति
प्रभास
जूनियर NTR
अक्षय कुमार
अल्लू अर्जुन
यश
अजीत कुमार
शाहरुख खान
राम चरण
महेश बाबू
कौन हैं सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस
ठीक इसी तरह इसी संस्थान ने Most popular female film stars की लिस्ट भी जारी की है। जिसमें सामंथा ने नंबर वन तो आलिया भट्ट ने नंबर 2 पर जगह बनाई है। तीसरे नंबर पर नयनतारा तो चौथे पर दीपिका पादुकोण हैं। आइए देखिए टॉप 10 एक्ट्रेस की लिस्ट।
Most popular Female
सामंथा रुथ प्रभु
आलिया भट्ट
नयनतारा
दीपिका पादुकोण
काजल अग्रवाल
रश्मिका मंदाना
कटरीना कैफ
तृषा
तमन्ना भाटिया
कीर्ति सुरेश
