6.7 C
London
Wednesday, April 22, 2026
HomeUncategorizedकैंसर से जीती जंग, अब एक्ट्रेस को हुई बड़ी बीमारी, बोलीं- मेरा...

कैंसर से जीती जंग, अब एक्ट्रेस को हुई बड़ी बीमारी, बोलीं- मेरा रंग खो रहा

Published on

साउथ एक्ट्रेस ममता मोहनदास ने चौंकाने वाला खुलास किया है. रविवार को अपनी कुछ सेल्फी शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने फैंस को बताया कि वो एक बड़ी ऑटोइम्यून बीमारी से जूझ रही हैं. ममता ने बताया कि उन्हें विटिलिगो हो गया है. अपने पोस्ट में ममता ने ये भी बताया कि वो अपना ‘रंग’ खो रही हैं.

ममता को हुआ विटिलिगो
फोटोज की बात करें तो ममता मोहनदास को बाहर बैठे देखा जा सकता है. उनके हाथ में कप है, जिसमें वो अपनी चाय/कॉफी पी रही हैं. उन्होंने ब्लैक टी-शर्ट, टाइट्स और जैकेट पहनी हुई है. फोटोज के कैप्शन में एक्ट्रेस लिखती हैं, ‘प्रिय सूरज, मैं अब तुम्हें गले लगाती हूं जैसे पहले कभी नहीं लगाया. बहुत धब्बे हैं, मैं अपना रंग खो रही हूं. मैं सुबह तुमसे पहले उठती हूं. धुंध में से तुम्हारी रोशनी की पहली किरण निकलते देखने के लिए. वो सबकुछ दे दो जो तुम्हारे पास है… मैं तुम्हारी कृतज्ञ हूं. आज से हमेशा के लिए.’

अपने इस पोस्ट में ममता मोहनदास ने कलर, ऑटोइम्यून डिजीज, विटिलिगो और सनलाइट जैसे हैशटैग का भी इस्तेमाल किया है. ममता के पोस्ट पर एक्ट्रेस रेबा मोनिका जॉन ने रिएक्शन देते हुए कमेंट किया, ‘तुम एक फाइटर हो और तुम खूबसूरत हो.’ एक फैन ने कमेंट किया, ‘आप बहुत पावरफुल महिला हैं. मैं आपसे सच में प्यार करता हूं. हमें प्रेरणा देती रहिए.’ एक और फैन ने लिखा, ‘आप हम सभी के लिए फाइटर और प्रेरणा हैं. आप जरूर अच्छी हो जाएंगी. गॉड ब्लेस यू.’

कैंसर से लड़ चुकी हैं जंग
ममता मोहनदास कैंसर सर्वाइवर हैं. कुछ सालों पहले उनका कैंसर वापस आ गया था. इसके बाद उन्होंने अमेरिका में अपना इलाज करवाया था. इस बारे में 2014 में उन्होंने एक इंटरव्यू में बात की थी. ममता ने कहा था, ‘मैं नहीं कह सकती कि मैं उतनी ताकतवर हूं जितनी मैं इस बीमारी के होने से पहले हुआ करती थी. मैं वो इंसान थी जो किसी भी बारे में चिंता नहीं करती थी. चाहे कोई भी दिक्कत हो. लेकिन मेरी जिंदगी में पहली बार मैं डरी हुई हूं. पॉजिटिव रहो, ये कहना आसान होता है. लेकिन अभी मुझे लग रह है कि डरा हुआ होना भी ठीक है.’

क्या है विटिलिगो?
विटिलिगो की बात करें तो ये एक ऑटोइम्यून बीमारी है. इसमें पीड़ित शख्स की स्किन का रंग उड़ने लगता है. उसके शरीर पर सफेद धब्बे पड़ जाते हैं, जो समय के साथ बढ़ते भी हैं. एक्ट्रेस ममता मोहनदास के करियर की बात करें तो उन्होंने मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में साल 2005 में कदम रखा था. उनकी पहली फिल्म मयूखम थी. इसके अलावा उन्होंने लंका और मधूचंद्रलेखा जैसी फिल्मों में कााम किया है. मलयालम के अलावा ममता ने तमिल, तेलुगू और कन्नड़ फिल्मों में भी कााम किया है. वो एक्ट्रेस के साथ-साथ प्लेबैक सिंगर भी हैं.

Latest articles

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...

पंजाब में बेअदबी पर बनेगा उम्रकैद का कानून: जैतो में सीएम मान ने दिए संकेत, 31 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जैतो शहर में लगभग...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...