6.7 C
London
Wednesday, April 22, 2026
HomeUncategorizedगंगा विलास क्रूज फंस गया तो क्या होगा? आसान नहीं है टनों...

गंगा विलास क्रूज फंस गया तो क्या होगा? आसान नहीं है टनों भारी जहाज को निकालना

Published on

नई दिल्ली

देश का पहला हाई लग्जरी क्रूज गंगा विलास अपनी पहली यात्रा के तीसरे दिन ही फंस गया। वाराणसी से चला गंगा विलास क्रूज बिहार के छपरा पहुंचा। क्रूज को शेड्यूल के मुताबिक यहां किनारे लगना था, लेकिन उथला पानी होने के कारण वह फंस गया। शेड्यूल के हिसाब से सैलानियों को छपरा से 11 किमी दूर डोरीगंज बाजार के पास चिरांद के पुरातात्विक स्थलों का दौरा करना था। इसके लिए तय रूट से क्रूज छपरा पहुंचा, लेकिन वहां गंगा नदी में पानी बिल्कुल उथला होने के कारण उसे आगे बढ़ने में परेशानी होने लगी। ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि क्या इतना बड़े क्रूज का रूट तय करते वक्त यह पता नहीं किया गया था कि कहीं, किसी क्षेत्र में नदी की गहराई इतनी कम तो नहीं कि क्रूज फंस जाए? खैर, पता किया गया था या नहीं, इससे बड़ा सवाल अब यह हो गया है कि गंगा विलास अगर नदी में फंस जाए तो फिर क्या होगा? यानी उसे कैसे निकाला जाएगा?

स्वेज नहर में फंसा था विशालकाय जहाज- द एवर गिवन
वर्ष 2021 में पानी के विशालकाय जहाज के फंसने की एक खबर ने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा था। चीन से माल लादकर मंजिल की ओर बढ़ा जहाज 23 मार्च 2021 को स्वेज नहर में फंस गया था। उस जहाज के चालक दल में 25 से ज्यादा भारतीय शामिल थे, इसलिए भारत का इस पर खास ध्यान था। एशिया और यूरोप के बीच माल लेकर जाने वाले ‘द एवर गिवन’ पर पानामा का झंडा लगा था जिससे स्वेज नहर में पोतों की आवाजाही बाधित हो गई थी। उसे निकालने के कठिन प्रयास हुए, तब भी सप्ताह भर तक जहाज फंसा ही रह गया। आखिरकार 30 मार्च को उसे खींचकर किनारे पहुंचाने में सफलता मिली।

जान लें कैसे निकला था द एवर गिवन
सवाल है कि आखिर इतने बड़े फंसे जहाज को किनारे तक कैसे खींचा गया? स्वेज नहर में सेवाएं देने वाली एक कंपनी ‘लेथ एजेंसीज’ ने बताया था कि फंसे हुए पोत को निकालने के लिए 13 टगबोट की मदद ली गई थी। विशेषज्ञों टीम ने इन्हीं 13 टगबोटों के जरिए द एवर गिवन को किनारे खींच लाया। ध्यान रहे कि टगबोट छोटी लेकिन काफी शक्तिशाली नावें होती हैं जो बड़े जहाजों को खींचकर एक जगह से दूसरी जगह ले जा सकती हैं। टगबोटों का काम जहाज को खींचना है, लेकिन नीचे से बालू-मिट्टी को हटाने का काम ड्रेजर करते हैं। इसीलिए, स्वेज नहर में तब ड्रेजर भी बुलाए गए थे जिन्होंने जहाज के सिरों के नीचे से 30 हजार क्यूबिक मीटर मिट्टी और रेत खोदकर निकाली।

फिर जहाज को हल्का करने के लिए उससे कुछ माल उतारने की भी योजना बनी, लेकिन ऊंची लहरों ने टगबोट और ड्रेजर की उनके काम में मदद की और पहले जहाज के पिछले हिस्से ‘स्टर्न’ को निकाला गया, फिर तिरछे होकर फंसे इस विशाल जहाज को काफी हद तक सीधा किया जा सका। इसके कुछ घंटों बाद जहाज के अगले हिस्से ‘बो’ को भी निकाला गया। हालांकि, गंगा विलास मालवाहक नहीं पर्यटक जहाज है, इसलिए इसे हल्का करने के लिए लोगों को उतारने में ज्यादा मशक्कत नहीं करनी होगी।

दुनिया का सबसे लंबा क्रूज है गंगा विलास
बहरहाल, गंगा विलास क्रूज पानी की धार की उलट दिशा में 12 किलोमीटर प्रति घंटा और धार के साथ-साथ 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकता है। इसमें सवार पर्यटकों और चालक दल के लोगों के लिए पीने के पानी भी नदी से ही लिया जाता है। नदी के पानी को क्रूज में लगे आरओे सिस्टम से साफ किया जाता है। इसमें सीवेज ट्रीटमेंट प्लान भी लगा है। गंगा विलास दुनिया का सबसे लंबा क्रूज है। इसकी लंबाी 62.5 मीटर, चौड़ाई 12.8 मीटर और गहराई 1.35 मीटर है। यह भारत और बांग्लादेश के बीच 27 नदी प्रणालियों से गुजरकर कुल 3,200 किमी की दूरी तय करके वाराणसी से डिब्रूगढ़ की यात्रा तय करेगा।

Latest articles

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...

पंजाब में बेअदबी पर बनेगा उम्रकैद का कानून: जैतो में सीएम मान ने दिए संकेत, 31 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जैतो शहर में लगभग...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...