6.7 C
London
Wednesday, April 22, 2026
HomeUncategorizedचिदंबरम की अग्रिम जमानत को चुनौती वाली याचिका पर अब 13 अप्रैल...

चिदंबरम की अग्रिम जमानत को चुनौती वाली याचिका पर अब 13 अप्रैल से रोजाना होगी सुनवाई

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को एयरसेल-मैक्सिस मामले में पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम और उनके बेटे कार्ति को मिली अग्रिम जमानत को चुनौती देने वाली प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की याचिका पर 13 अप्रैल से रोजाना सुनवाई का आदेश दिया। उच्च न्यायालय ने उसी मामले में पूर्व दूरसंचार मंत्री दयानिधि मारन और अन्य को बरी करने के निचली अदालत के आदेश को चुनौती देने वाली केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और ईडी की याचिकाओं को भी उसी दिन के लिए सूचीबद्ध कर दिया। जांच एजेंसियों का प्रतिनिधित्व कर रहे अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल संजय जैन ने अदालत से तीनों याचिकाओं पर रोजाना आधार पर सुनवाई का आग्रह किया, क्योंकि उनमें कानून का एक महत्वपूर्ण प्रश्न शामिल है। उन्होंने कहा कि तीनों मामलों की एक साथ सुनवाई की जाए, क्योंकि प्राथमिकी और मामले की बुनियाद एक ही है।

इस मुद्दे पर विचार करेगी अदालत
चिदंबरम और उनके बेटे की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ लूथरा ने कहा कि उनका मामला मारन के मामले से जुड़ा नहीं है और उन्हें अलग से सुना जाना चाहिए। अदालत ने कहा कि जब वह मामले की सुनवाई करेगी, तो इस मुद्दे पर विचार किया जाएगा। चिदंबरम और उनके बेटे को एयरसेल-मैक्सिस मामले में आरोपी बनाए जाने से पहले, एक विशेष अदालत ने 2 फरवरी, 2017 को द्रविड मुनेत्र कषगम (द्रमुक) नेता दयानिधि मारन, उनके भाई कलानिधि मारन और अन्य को बरी कर दिया था।

सीबीआई कर रही जांच
ईडी और सीबीआई ने बाद में कथित घोटाले में चिदंबरम को नामजद करते हुए पूरक आरोप पत्र दायर किया। सीबीआई इस बात की जांच कर रही है कि 2006 में वित्त मंत्री रहते हुए चिदंबरम ने एक विदेशी कंपनी को विदेशी निवेश संवर्द्धन बोर्ड (एफआईपीबी) की मंजूरी कैसे दी, जबकि ऐसा करने का अधिकार केवल आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीईए) के पास था। ईडी एयरसेल-मैक्सिस मामले में धन शोधन की जांच कर रहा है।

Latest articles

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...

पंजाब में बेअदबी पर बनेगा उम्रकैद का कानून: जैतो में सीएम मान ने दिए संकेत, 31 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जैतो शहर में लगभग...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...