6.7 C
London
Wednesday, April 22, 2026
HomeUncategorizedनहीं रहा सुशांत का वो पेट डॉग, आख‍िरी वक्त तक जिसने दिया...

नहीं रहा सुशांत का वो पेट डॉग, आख‍िरी वक्त तक जिसने दिया था साथ

Published on

दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को गए लगभग ढाई साल हो चुके हैं, फैंस उनकी मौत के गम से उबर भी ना पाए होंगे कि अब एक और दुख की खबर आ गई है. सुशांत सिंह के पालतू डॉगी फज की भी मौत हो गई है. इस बात की जानकारी एक्टर की बहन प्रियंका ने सोशल मीडिया के जरिए दी.

फज की हुई मौत
सुशांत सिंह राजपूत के डॉगी फज के मौत की जानकारी बहन प्रियंका ने ट्वीट कर दी. प्रियंका ने ट्वीट किया- तुमने अपने दोस्त के स्वर्ग राज को ज्वाइन कर ही लिया. हम भी जल्दी ही तुम्हारा साथ देंगे. तब तक, दिल दुखता रहेगा. इसी के साथ उन्होंने दो तस्वीरें भी शेयर की. एक फोटो सुशांत की है, जहां फज उनके माथे को चूम रहा है. वहीं एक फोटो में खुद प्रियंका हैं, जो फज के साथ खेलती, पोज करती दिख रही हैं.

इमोशनल हुए फैंस
सुशांत के जाने के बाद से ही फज के कई वीडियो वायरल हो रहे थे, जहां एक्टर की याद में ये बेजुबान जानवर हैरान परेशान घूमता नजर आ रहा था. तब से ही फज उदास रहने लगा था. सुशांत और डॉगी फज बेहद करीब थे. दोनों खूब मस्ती किया करते थे और उन वीडियोज को सोशल मीडिया पर शेयर किया करते थे. लेकिन सुशांत की मौत के बाद से फज का बुरा हाल हो गया था. वह गुमसुम रहने लगा था और अब उसकी मौत ने सुशांत के फैंस को दुखी कर दिया है.

कमेंट सेक्शन में फैंस फज की आत्मा को शांति मिलने की दुआ कर रहे हैं. वहीं सुशांत के साथ फज की खेलते हुए वीडियोज को शेयर कर रहे हैं. यूजर्स कह रहे हैं कि यही सच्ची दोस्ती होती है. दोस्त चला जाए तो आपका मन कहीं नहीं लगता है. फज और सुशांत की दोस्ती कितनी पवित्र थी, इससे पता चलता है. कई यूजर्स इमोशनल हो गए हैं. एक ने लिखा- सुशांत अब आप शायद अकेले ना हो. आपको उसका एहसास मिल रहा होगा, जो आपका असल में सच्चा दोस्त था.

Latest articles

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...

पंजाब में बेअदबी पर बनेगा उम्रकैद का कानून: जैतो में सीएम मान ने दिए संकेत, 31 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जैतो शहर में लगभग...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...