नई दिल्ली,
दिल्ली के टीचर्स की विदेश में ट्रेनिंग के मुद्दे पर केजरीवाल सरकार और एलजी विनय सक्सेना एक बार फिर आमने सामने हैं. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को विधानसभा में इस मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार और उप राज्यपाल विनय सक्सेना पर जमकर निशाना साधा. इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि समय सबसे ज्यादा बलवान होता है. आज केंद्र में बीजेपी की सरकार है, कल बदलेगी. कल भगवान ने चाहा तो केंद्र में हमारी सरकार होगी.
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि समय बड़ा बलवान होता है. कुछ भी परमानेंट नहीं है. आज मेरी सरकार है, कल नहीं होगी. आज केंद्र में उनकी सरकार है कल बदलेगी. कल भगवान ने चाहा तो केंद्र में हमारी सरकार होगी, दिल्ली में हमारे LG हों और दिल्ली में सरकार BJP या कांग्रेस की हो, लेकिन हमारा एलजी किसी को परेशान नहीं करेगा.
