33.1 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराजनीतिकर्नाटक चुनाव में क्या होगा बीजेपी का प्लान? पीएम मोदी और येदियुरप्पा...

कर्नाटक चुनाव में क्या होगा बीजेपी का प्लान? पीएम मोदी और येदियुरप्पा की मुलाकात का इशारा समझिए

Published on

बेंगलुरु

बीजेपी से नाराज बताए जा रहे पार्टी के सीनियर लीडर येदियुरप्पा और पीएम मोदी की मुलाकात से कर्नाटक की सियासत एक बार फिर गरमाई है। दिल्ली में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन था। लेकिन इससे इतर पीएम मोदी और कर्नाटक बीजेपी के कद्दावर नेता बीएस येदियुरप्पा के बीच मुलाकात ने कर्नाटक के राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। हाल ही में राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन करने के लिए पीएम मोदी कर्नाटक के दौरे पर पहुंचे थे। लेकिन इस दौरान बीएस येदियुरप्पा नहीं देखे गए थे। जिसके बाद पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक येदियुरप्पा को आमंत्रित नहीं किया गया था। तो वहीं कुछ का कहना था कि वे पार्टी से नाराज भी चल रहे हैं।

पीएम और येदियुरप्पा के बीच प्राइवेट मीटिंग
पीएम मोदी और येदियुरप्पा की मुलाकात को इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि यह 15 मिनट की अलग से की गई मीटिंग थी। दरअसल राज्य में मई महीने में चुनाव होने हैं जिसको लेकर माना जा रहा है कि इस दौरान राज्य की राजनीति जरूर कुछ खास चर्चा की गई होगी। दोनों के बीच इस मुलाकात ने कई अटकलों को जन्म दे दिया है। वहीं इस मुलाकात के बाद खासकर खुद बीजेपी में अंदरखाने चर्चा तेज हो चली है।

3 महीने से कम बचा है चुनाव में समय
रिपोर्ट के अनुसार, कर्नाटक विधानसभा चुनाव में तीन महीने से भी कम का समय बचा है। ऐसे में चुनाव को लेकर आलाकमान ने खासा दिलचस्पी ली है। भाजपा के अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि येदियुरप्पा ने पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए रणनीतियों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की है। इस बैठक ने पार्टी में नई रणनीति स्थापित की है। येदियुरप्पा को बीजेपी केंद्रीय संसदीय समिति का सदस्य बनाने के बाद पार्टी ने उन्हें फिर से नजर अंदाज किया था।

लिंगायत में येदियुरप्पा का खासा प्रभाव
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के राज्य दौरे के दौरान येदियुरप्पा को नहीं देखा गया था। प्रधानमंत्री के साथ बैठक के बाद येदियुरप्पा के चुनाव प्रचार में शामिल होने की संभावना है। बीजेपी पहले कर्नाटक राज्य में येदियुरप्पा के नेतृत्व में की सत्ता हासिल की थी। येदियुरप्पा को लिंगायत समुदाय का बड़ा नेता माना जाता है। जिसमें उनका खासा प्रभुत्व भी है। इस बात का प्रमाण येदियुरप्पा कई मौकों पर दे चुके हैं।

Latest articles

भेल में यूनियन चुनाव की बढ़ी चुनौती, 20 प्रतिशत वोट के बिना नहीं मिलेगी मान्यता

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल में मान्यता प्राप्त यूनियन के आगामी चुनाव...

भेल के शीर्ष अधिकारियों ने आम कर्मचारियों की तरह कतार में खड़े होकर किया भोजन, कैंटीन व्यवस्था का लिया जायजा

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल की प्लांट कमेटी की बैठक में हेस्टू...

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...