32.9 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयसच्चा हिंदू कभी नहीं कर सकता इस्लाम का विरोध... शहबाज ने उठाए...

सच्चा हिंदू कभी नहीं कर सकता इस्लाम का विरोध… शहबाज ने उठाए सवाल, मोदी के वीडियो से पाकिस्तानियों ने दिया जवाब

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान की जनता महंगाई और भूख से परेशान है। यह परेशानी धीरे-धीरे पाक पीएम शहबाज शरीफ के खिलाफ गुस्से में बदल रही है। अवाम मुल्क के हालात से इतना त्रस्त हो चुकी है कि अपनी सरकारों के खिलाफ गुस्सा जाहिर करने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुराने वीडियो शेयर कर रही है। पाकिस्तान में पीएम मोदी का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसे शहबाज शरीफ के हालिया बयान का जवाब बताया जा रहा है। पाक पीएम शहबाज ने कहा था कि ‘अल्पसंख्यकों को भारत में सताया जा रहा है’। उन्होंने कहा, ‘इसे रोका जाना चाहिए ताकि दुनिया में यह संदेश जाए कि भारत वार्ता के लिए तैयार है।’

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय ने मंगलवार को कहा कि भारत के साथ वार्ता तभी संभव है जब वह 5 अगस्त 2019 की अपनी ‘अवैध कार्रवाई’ को वापस ले। भारत के इस कदम की वापसी के बिना, वार्ता संभव नहीं है। पाक पीएमओ इस बयान से एक दिन पहले शहबाज शरीफ ने पीएम मोदी से वार्ता का अनुरोध किया था। उन्होंने कहा था कि संयुक्त अरब अमीरात दोनों देशों को बातचीत के लिए टेबल पर लाने में अहम भूमिका निभा सकता है। यूएई के अल अरबिया चैनल के साथ इंटरव्यू में शहबाज ने यह बयान दिया था।

‘मोदी को ‘एंटी-इस्लामिक’ बोलने से पहले सोचें’
भारत में अल्पसंख्यकों के लिए ‘चिंता प्रकट’ करने वाले शहबाज के बयान से भारतीय तो दूर खुद पाकिस्तानी भी सहमत नहीं हैं। एक पाकिस्तानी ट्विटर यूजर ने पीएम मोदी का एक पुराना वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘अगली बार नरेंद्र मोदी को ‘एंटी-इस्लामिक’ बोलने से पहले दो बार सोचें।’ वीडियो में मोदी एक भारतीय न्यूज चैनल के साथ इंटरव्यू में इस्लाम पर अपने विचार बताते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो तब का है जब मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे।

‘मैं इस्लामिक विचारधारा के खिलाफ नहीं’
वीडियो में नरेंद्र मोदी कहते हैं, ‘मैं इस्लामिक विचारधारा के खिलाफ नहीं हूं… बिल्कुल नहीं। अगर कोई हिंदू इस्लाम के खिलाफ है तो वह हिंदू नहीं है। क्योंकि हिंदू ने सिखाया है कि सभी धर्म बराबर हैं।’ इससे पहले पीएम मोदी का एक और वीडियो पाकिस्तानियों ने शेयर किया था। इसमें वह कहते नजर आ रहे थे कि ‘हमने पाकिस्तान को कटोरा लेकर पूरी दुनिया में भटकने के लिए मजबूर कर दिया’। यह वीडियो पीटीआई के एक नेता ने शेयर किया था लेकिन जब पता चला कि वीडियो 2019 का है, जब पाकिस्तान में इमरान खान की सरकार थी, तो वह खुद ट्रोल हो गए।

Latest articles

लापरवाह ठेकेदारों पर कसेगा शिकंजा, तीन दिन में काम पूरा न होने पर होंगे ब्लैक लिस्ट : राज्यमंत्री कृष्णा गौर

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने विकास...

भेल में यूनियन चुनाव की बढ़ी चुनौती, 20 प्रतिशत वोट के बिना नहीं मिलेगी मान्यता

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल में मान्यता प्राप्त यूनियन के आगामी चुनाव...

भेल के शीर्ष अधिकारियों ने आम कर्मचारियों की तरह कतार में खड़े होकर किया भोजन, कैंटीन व्यवस्था का लिया जायजा

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल की प्लांट कमेटी की बैठक में हेस्टू...

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

More like this

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...