8.6 C
London
Wednesday, April 22, 2026
HomeUncategorizedपठान विवाद: खौफ में मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन, गुजरात के CM से की ये...

पठान विवाद: खौफ में मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन, गुजरात के CM से की ये अपील

Published on

किंग खान के फैन्स ‘पठान’ मूवी की रिलीज को लेकर बेताब हैं. बेसब्री से 25 जनवरी का इंतजार कर रहे हैं. बड़े पर्दे पर शाहरुख खान, चार साल बाद वापसी कर रहे हैं. ऐसे में उनके फैन्स के लिए यह दिन किसी त्योहार से कम नहीं होने वाला है. लेकिन मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन थोड़ा घबराया हुआ है. वह इसलिए, क्योंकि फिल्म को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है.

फिल्म का जब ‘बेशर्म रंग’ सॉन्ग रिलीज हुआ था तो उसमें दीपिका पादुकोण को ऑरेंज कलर की बिकिनी में देखा गया था. दीपिका, शाहरुख संग रोमांस भी करती नजर आ रही थीं. सबसे पहले मध्य प्रदेश में मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दीपिका की इस ‘भगवा बिकिनी’ पर आपत्ति जताई थी. इसके बाद कई लोगों ने फिल्म में बोले जाने वाले डायलॉग्स को लेकर कहा. नरोत्तम मिश्रा का कहना रहा कि फिल्म में दिखाए जाने वाले कुछ दृश्य लोगों की मानसिकता को दूषित कर रहे हैं. ऐसे में इन्हें हटाने की मांग भी की गई थी. इसके बाद विश्व हिंदू परिषद, वीर शिवाजी समूह ने विरोध करते हुए अपनी नाराजगी जताई थी. बाद में मुस्लिम पक्ष और आरटीआई एक्टिविस्ट दानिश खान ने भी इस मामले में एंट्री ले ली थी. सिर्फ इतना ही नहीं, यह पूरा विवाद राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग तक पहुंच गया था.

मल्टीप्लेक्स ने लगाई सीएम से गुहार
अब फिल्म की रिलीज से पहले मल्टीप्लेक्स की हालत खस्ता नजर आ रही है. मल्टीप्लेक्स के एसोसिएशन को डर है कि रिलीज के समय थिएटर्स के बाहर कोई विवाद न छिड़ जाए. ऐसे में मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ गुजरात ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और गृहमंत्री हर्ष संघवी से सिनेमाघरों को सुरक्षा प्रदान करने की गुहार लगाई है. गुजरात मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मनु भाई पटेल ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल और गृहमंत्री हर्ष संघवी को एक आवेदन देकर सिनेमा हॉल की सुरक्षा के संदर्भ में अपनी बात रखी है.

इस आवेदन में कहा गया है कि सिनेमाघरों में लगने वाली फिल्म ‘पठान’ सेंसर बोर्ड द्वारा पास की जाती है, जिसके बाद उसे रिलीज किया जाता है. ऐसे में कई संगठन ‘पठान’ मूवी के रिलीज पर थिएटर में हमला करने की और सुरक्षा संबंधी धमकियां दे रहे हैं. इसी परिस्थिति को देखते हुए मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ गुजरात ने यह पत्र सीएम और गुजरात के गृह मंत्री को लिखा है.

Latest articles

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...

पंजाब में बेअदबी पर बनेगा उम्रकैद का कानून: जैतो में सीएम मान ने दिए संकेत, 31 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जैतो शहर में लगभग...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...