बिग बॉस 16 के बीते एपिसोड में आपने देखा कि घरवालों को एक टास्क दिया गया जिसमें उन्हें प्राइज मनी या राशन में से चुनना था। 10 लाख के राशन में से घरावालों ने 8 लाख 20 हजार का सामान खरीदा और 21 हजार 80 हजार ही बचा पाए। अब आने वाले एपिसोड में घरवाले निमृत कौर अहलूवालिया की कैप्टेंसी पर सवाल उठाएंगे। साथ ही टीना दत्ता और शालीन भनोट के बीच भी गंदी वाली लड़ाई देखने को मिलेगी। एक्ट्रेस तो थप्पड़ मारने की भी बात कह देती हैं।
बिग बॉस 16 के जारी 18 जनवरी के प्रोमो में वॉइस ओवर आता है कि क्या टिकट टू फिनाले पाने के लिए Nimrit Kaur Ahluwalia की कैप्टेंसी के खिलाफ हो जाएंगे घरवाले? शिव ठाकरे कहते हैं- मुझे जो रॉ पर्सनालिटी लगती है वो एमसी स्टैन की लगती है। MC Stan शिव का नाम लेते हैं। इसके बाद सुम्बुल तौकीर खान कहती हैं- मेरे दो नाम हैं। अपना तो नाम लूंगी और दूसरा नाम शिव का है। इसके बाद शालीन भनोट कहते हैं- मुझे लगता है कि कैप्टेंसी निमृत के पास ही रहनी चाहिए। इतना सुनते ही प्रियंका चाहर चौधरी और टीना दत्ता बिफर जाती हैं।
टीना दत्ता को शालीन ने कहा झूठी
प्रियंका चाहर चौधरी आग लगाते हुए चिल्लाकर कहती हैं- प्लानिंग प्लॉटिंग करते हो उसकी कैप्टेंसी छीनने की और उसके बाद तुम उसी का नाम ले रहे हो? टीना दत्ता यहां एक्टर को ‘दोगला’ कहती हैं। पलटवार करते हुए शालीन बोलते हैं- टीना कितनी झूठी हो। सारी प्लानिंग तुमने की है। आप इतने दोगले हो कि आपके साथ एक लड़का खत्म होता है तो आप दूसरे लड़के के पास चिपकने लग जाते हो। बस फिर क्या था, बात मारने-पीटने और पर्सनल लाइफ तक जा पहुंचती है।
टीना दत्ता ने शालीन भनोट को मारने की बात कही
टीना दत्ता गुस्से से लाल हो जाती हैं और तमतमाते हुए कहती हैं- जुबान सम्भाल के बात करो नहीं तो थप्पड़ लगाऊंगी। गंदे आदमी। खुद की बीवी की डिग्निटी नहीं रखा शालीन भनोट। इस दौरान प्रियंका यहां टीना को चुप कराने और शांत कराने की कोशिश कर रही थीं लेकिन वह रुकी नहीं। टीना कहती हैं- मेरे कैरेक्टर पर उंगली उठा रहा है। तेरे जैसे नालायक लड़के… मेरे को फर्क नहीं पड़ता। शालीन भी चुप नहीं रहते- यही फैक्ट है तुम्हारी। तुम कॉम्प्लेक्स्ड हो। फिर टीना रूम में बैठकर कहती हैं- मुझे शो से इसी हफ्ते जाना है।
