8.6 C
London
Wednesday, April 22, 2026
HomeUncategorizedग्रोथ रेट घटा चाइना का तो भारत के इंडस्ट्रियलिस्ट के माथे पर...

ग्रोथ रेट घटा चाइना का तो भारत के इंडस्ट्रियलिस्ट के माथे पर शिकन क्यों?

Published on

नई दिल्ली

चीन इस समय सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है। एक तरफ जहां चीन में कोरोना के मामले बढ़े हैं। वहीं दूसरी तरफ चीन की ग्रोथ रेट लगातार नीचे जा रही है। जीरो कोविड पॉलिसी और रियल एस्टेट बाजार में भारी गिरावट की वजह से चीन की अर्थव्यवस्था की रफ्तार साल 2022 में घटकर महज तीन फीसदी रह गई है। यह पिछले 50 वर्षों में यानी साल 1974 के बाद से चीन की जीडीपी की दूसरी सबसे कम बढ़ोतरी है। चीन की आर्थिक विकास दर उस समय करीब 2.3 फीसदी रही थी। राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो के मुताबिक, 2022 में चीन का सकल घरेलू उत्पाद यानी जीडीपी (GDP) करीब 1,21,020 अरब युआन (17,940 अरब डॉलर) रहा है। जबकि साल 2021 में यह 1,14,370 अरब युआन थी। रिपोर्ट बताती हैं कि चीन की जीडीपी की वृद्धि दर करीब 5 फीसदी रहने का अनुमान लगाया गया था। लेकिन चीन की जीडीपी (GDP) की वृद्धि इस आधिकारिक लक्ष्य से काफी नीचे रही है। इधर ग्रोथ रेट कम होने के साथ चीन की पॉपुलेशन में भी गिरावट आई है। चीन की फैक्ट्रियों में मजदूरों की भी कमी हो गई है। चीन में सस्ते मजदूर नहीं मिल रहे हैं। वहीं चीन के ज्यादातर युवा अब फैक्ट्रियों में काम नहीं करना चाहते हैं। पिछले महीनों में आई खबरों के मुताबिक, चीन की फैक्ट्रियों में काफी युवा मजदूर नौकरी छोड़कर चले गए थे, लेकिन चीन की ग्रोथ रेट घटने का असर भारतीय इंडस्ट्रियलिस्ट पर भी देखा जा रहा है। आखिर चाइना की ग्रोथ रेट कम होने का भारत पर क्या असर पड़ेगा? भारत और भारतीय इंडस्ट्रियलिस्ट के लिए इसके क्या मायने हैं? आइए आपको बताते हैं।

डॉलर के मुकाबले कमजोर हुई चीन की मुद्रा
डॉलर के मुकाबले चीन की मुद्रा कमजोर हुई है। चीन की मुद्रा (RMB) की तुलना में डॉलर में मजबूती की वजह से ऐसा हुआ है। हालांकि विश्व बैंक ने वर्ष 2023 में चीन के लिए 4.3 फीसदी की विकास दर का अनुमान जताया है। यह पिछली विकास दर से काफी कम है। चीन की मंदी ने तेल, भोजन, उपभोक्ता वस्तुओं और अन्य आयातों की मांग को कम करके उसके व्यापारिक भागीदारों को नुकसान पहुंचाया है। बढ़ती मुद्रास्फीति से लड़ने के लिए ब्याज दर में बढ़ोतरी के बाद अमेरिका और यूरोपीय चीनी वस्तुओं की मांग में कमी आई है। चीन की ग्रोथ रेट कम होने का मतलब है कि चीन की फैक्ट्रियों में प्रोडक्शन कम हो रहा है। दुनिया के ज्यादातर देशों में चीन से ही कच्चे सामान का निर्यात होता है। भारत तो काफी हद तक अभी चीन पर निर्भर है। चीन से भारत में काफी कच्चा सामान आयात किया जाता है।

भारतीय इंडस्ट्रलिस्ट क्यों हैं चिंतित
चीन की ग्रोथ रेट कम होने से भारतीय इंडस्ट्रियलिस्ट काफी चिंतित हैं। इसकी मुख्य वजह चीन से आने वाला कच्चा माल है। भारत का चीन के साथ आयात काफी बढ़ा है। पिछले साल वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल  ने राज्यसभा में इस बात पर चिंता जताई है। पीयूष गोयल ने बताया था कि साल 2003-2004 में चीन से भारत का आयात करीब 4.34 अरब डॉलर का था। लेकिन साल 2013-14 आते-आते ये बढ़कर करीब 51.03 अरब डॉलर का हो गया। ऐसे में देखें तो 10 वर्षों में आयात बढ़कर दस गुना से भी ज्यादा हो गया। सरल शब्दों में कहें तो 100 रुपये में से 15 रुपये का सामान भारत अकेले चीन से खरीदता है। उन्होंने बताया था कि एक समय ऐसा था जब एपीआई यानी दवा बनाने में इस्तेमाल होने वाला कच्चा माल भारत ही पूरी दुनिया को निर्यात किया करता था, लेकिन अब हालत ये है कि देश का दवा उद्योग अब चीन पर निर्भर हो गया है। इस कारोबार में भारत लगातार पिछड़ता चला गया है। चीन पर भारत की निर्भरता कम करने पर लगातार जोर दिए जाने के बावजूद दोनों के कारोबार में लगातार इज़ाफा हो रहा है। द्विपक्षीय कारोबार का पलड़ा पूरी तरह चीन के पक्ष में झुका है। चीन का निर्यात भारत की तुलना में कई गुना ज़्यादा है। ये चिंता का विषय है। यह देश की अर्थव्यवस्था के लिए भी ठीक नहीं है। ऐसे में जब ज्यादातर कच्चा सामान चीन से आ रहा है तो भारतीय इंडस्ट्रलिस्ट की चिंता भी यही है। भारतीय इंडस्ट्रियलिस्ट को लग रहा है कि चीन ग्रोथ रेट कम होने के चलते आने वाले समय में कच्चे सामान के दाम बढ़ा सकता है। ऐसे में उन्हें सस्ते में मिलने वाला कच्चा सामान महंगा मिलेगा।

कम होती जनसंख्या से चीन की बढ़ेगी दिक्कत
चीन की जनसंख्या दुनिया में सबसे ज्यादा है। लेकिन छह दशकों में ऐसा पहली बार हुआ है जब चीन की जनसंख्या घटने लगी है। बीजिंग के नेशनल ब्यूरो ऑफ स्टैटिस्टिक्स के मुताबिक, देश में पिछले वर्ष की तुलना में 2022 के अंत में 850,000 कम लोग थे। रिपोर्ट की माने तो चीन की कुल आबादी 850,000 से घटकर 2022 में 1.4118 बिलियन हो गई, जो एक साल पहले 1.4126 बिलियन थी। रिपोर्ट के आंकड़े बताते हैं कि साल 2022 में लगभग 9.56 मिलियन बच्चों का जन्म हुआ, जो एक साल पहले 10.62 मिलियन से कम था। वहीं कुल 10.41 मिलियन लोगों की मृत्यु हुई जो कि हाल के वर्षों में दर्ज लगभग 10 मिलियन से मामूली अधिक है। साल 2021 की बात करें तो उस साल चीन में 10.6 मिलियन बच्चे हुए थे, जो कि 2020 की तुलना में पहले ही 11.5 प्रतिशत कम थे, लेकिन साल 2022 में बच्चों के जन्मदर में भी गिरावट देखने को मिली है। इससे चीन की परेशानियां बढ़ गई हैं।

भारत के पास अच्छा मौका
कोरोना का असर चीन की अर्थव्यवस्था पर भारी पड़ा है। चीन की फैक्ट्रियों में मजदूरों की कमी है। चीन के युवा अब कम सैलरी पर काम करना नहीं चाहते हैं। इस वजह से भी चीन का प्रोडक्शन डाउन हुआ है। चीन की इस समस्या का भारत फायदा उठा सकता है। भारत को अच्छी सैलरी वाली नौकरियों को पैदा करना होगा। भारत ने पिछले दिनों तमाम चुनौतियों के बीच जिस तरह से प्रदर्शन किया है, उससे उद्योग जगत काफी उत्साहित है।

Latest articles

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...

पंजाब में बेअदबी पर बनेगा उम्रकैद का कानून: जैतो में सीएम मान ने दिए संकेत, 31 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जैतो शहर में लगभग...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...