8.6 C
London
Wednesday, April 22, 2026
HomeUncategorizedगौतम अडानी राजस्थान में करने जा रहे बड़ा निवेश! इस कंपनी में...

गौतम अडानी राजस्थान में करने जा रहे बड़ा निवेश! इस कंपनी में खरीदेंगे 50 फीसदी हिस्सेदारी

Published on

नई दिल्ली

दिग्गज उद्योगपति गौतम अडानी की कंपनी अडानी रिन्यूएबल एनर्जी होल्डिंग टू लिमिटेड एस्सेल इन्फ्राप्रोजेक्ट्स से एस्सेल सौर्य ऊर्जा कंपनी ऑफ राजस्थान में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण करने जा रही है। यह सौदा 15 करोड़ रुपये में होगा। अडानी रिन्यूएबल एनर्जी होल्डिंग टू लिमिटेड अडानी ग्रीन एनर्जी की इकाई है। अडानी ग्रीन एनर्जी ने शेयर बाजार को बताया कि उसकी सहायक इकाई ने 17 जनवरी, 2023 को एस्सेल इन्फ्राप्रोजेक्ट्स लिमिटेड के साथ एक पक्का समझौता किया है। बाकी 50 प्रतिशत इक्विटी शेयर राजस्थान सरकार के पास बने रहेंगे।अडानी रिन्यूएबल एनर्जी होल्डिंग टू लिमिटेड के पास राजस्थान में 750 मेगावॉट क्षमता वाला सौर पार्क है। वर्ष 2021-22 में इसका कारोबार 9.87 करोड़ रुपये था।

बता दें कि एस्सेल ग्रुप की इस कंपनी ने सोलर पार्क से 2021-22 में 9.87 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इस कंपनी की अधिकृत कैपिटल 50 करोड़ रुपये है जबकि इसकी चुकता पूंजी 46.56 करोड़ रुपये है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, हाल में गौतम अडानी राजस्थान इंवेस्टर समिट में शामिल हुए थे। तब उन्होंने कहा था कि वो राजस्थान में अगले 5 से 7 साल में करीब 65,000 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे। इसमें कंपनी राज्य में अपनी सीमेंट मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी बढ़ाने पर निवेश करेगा। अडानी ग्रुप के इस निवेश से राज्य में 40,000 के करीब नौकरियां जेनरेट होने की उम्मीद है।

गौतम अडानी लगातार अपना कारोबार बढ़ा रहे हैं। शेयर बाजार में भी उनकी कंपनियों के स्टॉक्स ने निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया है। बाजार में गिरावट के बावजूद भी अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयर तेजी से बढ़े हैं। अडानी ग्रुप की फ्लैगशिप वाली कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज के FPO की तारीख आ गई है। अडानी एंटरप्राइजेज का एफपीओ 27 जनवरी 2023 को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस एफपीओ की क्लोजिंग डेट 31 जनवरी 2023 है। इसमें निवेश करके भी लोग मुनाफा कमा सकते हैं।

Latest articles

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...

पंजाब में बेअदबी पर बनेगा उम्रकैद का कानून: जैतो में सीएम मान ने दिए संकेत, 31 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जैतो शहर में लगभग...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...