8.6 C
London
Wednesday, April 22, 2026
HomeUncategorizedतिरुपति बालाजी के दर्शन पड़ रहे हैं महंगे, जेब में रख लें...

तिरुपति बालाजी के दर्शन पड़ रहे हैं महंगे, जेब में रख लें इतने पैसे वरना बिन भक्ति लौटना होगा

Published on

भारत में अनेकों प्राचीन मंदिर हैं, जिनमें तिरुपति बाला का मंदिर भी इसमें आता है। बता दें, देश को सबसे अमीर मंदिरों में भी गिना जाता है। जैसा कि आप जानते हैं, साल का ऐसा कोई महीना नहीं होता, जब यहां लोगों की भीड़ नहीं देखी जाती, जिसकी वजह से भक्तों की सुविधा का ध्यान रखते हुए यहां दर्शन के लिए ऑनलाइन टिकट भी जारी की गई हैं ताकि भक्तों को लंबी लाइन का इंतजार ना करना पड़े।

समय-समय पर दर्शन के लिए मंदिर की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन टिकट भी जारी होती रहती हैं। जनवरी से फरवरी 2023 के दर्शनों के लिए TTD ने 9 जनवरी को सुबह 10 बजे टिकट जारी की थी। टिकट कीमत 300 रुपए है, यहां से आप 28 फरवरी तक ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं। जानिए टिकट से जुड़ी खास बातें।

​गेस्ट हाउस और कॉटेज हुए महंगे -​
हालांकि, टीटीडी ने तिरुमाला में हाल ही में मॉडर्न तरीके से बनाए गए गेस्ट हाउस और कॉटेज के किराए में लगभग 10 गुना वृद्धि की है। किराया जहां 150 रुपए था वहीं अब 1700 रुपए हो गया है। नारायणगिरी गेस्ट हाउस में कमरे का किराया जो पहले 750 रुपए था, उसे बढ़ाकर अब 1700 रुपए कर दिया गया है। इसी प्रकार विशेष प्रकार के कॉटेज का किराया 750 रुपए से बढ़ाकर 2200 रुपए कर दिया गया है।

​तिरुपति विशेष दर्शन टिकट ऑनलाइन कैसे बुक करें?​
तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम की आधिकारिक वेबसाइट – tirupatibalaji.ap.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर “ऑनलाइन बुकिंग” विकल्प चुनें और फिर टीटीडी दर्शन बुकिंग ऑनलाइन चुनें।
आपको ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करके एक एकाउंट बनाएं और फिर “सबमिट” विकल्प दबाएं।
फिर आवश्यक जानकारी और डॉक्युमेंट डालकर टीटीडी टिकट के लिए ऑनलाइन बुकिंग फॉर्म भरें।
आप क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग जैसे ऑनलाइन मोड से भुगतान कर सकते हैं।
एक बार भुगतान करने के बाद, आपको ईमेल या टीटीडी वेबसाइट से डाउनलोड के माध्यम से 300 रुपए टीटीडी टिकट प्राप्त होगा।

​दर्शन के लिए तिरुपति/तिरुमाला कैसे पहुंचें –
नीचे दिए गए विकल्प चुनकर तीर्थयात्री जा सकते हैं।
हवाई यात्रा – पारिवार के साथ जाने के लिए ये यात्रा काफी महंगी पड़ेगी।
ट्रेन यात्रा : लंबे रास्ते के लिए ये परिवहन सही नहीं है।

​तिरुपति में गेस्टहॉउस की सूची (कीमत नियम और शर्तों के हिसाब से हैं)​
200 रुपए में तिरुपति श्रीनिवासम कॉम्प्लेक्स, यहां मिलने वाला एक साधारण कमरा है।
300 रुपए में तिरुपति विष्णु निवासम, एक नॉन एसी कमरा, जिसमें 2 बिस्तर और अटैच टॉयलेट हैं।
400 रुपए में तिरुपति सेरीनिवासम परिसर, जिसमें एक एसी नॉर्मल कमरा मिल जाएगा।
500 रुपए में तिरुपति विष्णु निवासम, नॉन-एसी सूट है जिसमें 2 बिस्तर और अटैच टॉयलेट हैं।
1300 रुपए में तिरुपति विष्णु निवासम, जिसमें 2 बिस्तर और अटैच टॉयलेट के साथ एसी सूट है।

​केवल शुक्रवार को होते हैं दर्शन -​
तिरुपति मंदिर में भगवान बालाजी के दिन में तीन बार अलग-अलग दर्शन होते हैं। पहला विश्वरूप कहलाता है, जिसमें सुबह दर्शन किए जाते हैं। दूसरे दोपहर में दर्शन और तीसरे रूप के दर्शन रात में। भगवान के कई अन्य स्वरूपों में दर्शन यहां किए जाते हैं, जिसके लिए आपको अलग-अलग शुल्क देना होता है। भगवान के पूरे स्वरुप के दर्शन शुक्रवार को सुबह अभिषेक के समय होते हैं।

Latest articles

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...

पंजाब में बेअदबी पर बनेगा उम्रकैद का कानून: जैतो में सीएम मान ने दिए संकेत, 31 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जैतो शहर में लगभग...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...