8.6 C
London
Wednesday, April 22, 2026
HomeUncategorizedराखी सावंत को पुलिस ने किया गिरफ्तार? शर्लिन चोपड़ा ने किया दावा

राखी सावंत को पुलिस ने किया गिरफ्तार? शर्लिन चोपड़ा ने किया दावा

Published on

राखी सावंत को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. राखी सावंत को मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया है. शर्लिन चोपड़ा ने ट्वीट कर राखी को लेकर ये जानकारी शेयर की है. कुछ वक्त पहले शर्लिन चोपड़ा ने राखी सावंत के खिलाफ मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. वहीं अब पुलिस ने मामले में एक्शन लेते हुए राखी को हिरासत में ले लिया है.

शर्लिन चोपड़ा ने किया ट्वीट
19 जनवरी को शर्लिन चोपड़ा ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘ ब्रेकिंग न्यूज अम्बोली पुलिस ने प्राथमिकी 883/2022 के संबंध में राखी सावंत को गिरफ्तार किया है. कल राखी सावंत के एबीए 1870/2022 को मुंबई सत्र अदालत ने खारिज कर दिया था.’

क्या है मामला?
बिग बॉस 16 शुरू होने के बाद शर्लिन चोपड़ा ने मेकर्स पर साजिद खान को लेकर नाराजगी जताई थी. शर्लिन का कहना था कि जिस इंसान ने कई लड़कियों का शोषण किया है. उसे शो में रहने का कोई हक नहीं है. इसके बाद शर्लिन साजिद खान के खिलाफ शिकायत लेकर पुलिस के पास के पहुंची थीं.

राखी सावंत, साजिद खान को भाई मानती हैं. इसलिये उन्होंने शर्लिन के आरोपों को पूरी तरह से गलत बताया. पैपराजी संग बातचीत में राखी सावंत ने शर्लिन के खिलाफ काफी गलत-गलत बातें बोलीं. राखी के मुंह से खुद के बारे में भद्दे-भद्दे कमेंट्स सुनकर शर्लिन गुस्से में आ गईं और पुलिस के पास उनकी शिकायत दर्ज कराने पहुंचीं. हालांकि, शर्लिन चोपड़ा से पहले राखी सावंत ने उनके खिलाफ मुंबई पुलिस में कंप्लेन दर्ज कराई थी.

Latest articles

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...

पंजाब में बेअदबी पर बनेगा उम्रकैद का कानून: जैतो में सीएम मान ने दिए संकेत, 31 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जैतो शहर में लगभग...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...