7.9 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeखेलपहलवान को जड़ा था थप्पड़, राज ठाकरे को भी धमकाया था; बृजभूषण...

पहलवान को जड़ा था थप्पड़, राज ठाकरे को भी धमकाया था; बृजभूषण शरण सिंह का विवादों से है पुराना नाता

Published on

भाजपा सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह विवादों में हैं। ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक और तीन बार की कॉमनवेल्थ गेम्स चैंपियन विनेश फोगाट ने बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं।

यह पहली बार नहीं है, जब बृजभूषण शरण सिंह विवादों में हैं। बृजभूषण शरण सिंह मनसे प्रमुख राज ठाकरे को धमकी देने से लेकर मायवाती से भिड़ भी चुके हैं। उन पर दाऊद इब्राहिम की मदद करने का भी आरोप लग चुका है। बृजभूषण शरण सिंह ने एक बार तो मंच पर ही एक पहलवान को थप्पड़ जड़ दिया था। कहा जाता है कि यह बृजभूषण शरण सिंह का विरोध ही था कि जिसके कारण गोंडा का नाम नहीं बदला।

उत्तर प्रदेश के गोंडा में 8 जनवरी 1957 को जन्में बृजभूषण शरण सिंह कैसरगंज लोकसभा सीट से भाजपा सांसद हैं। उनकी पत्नी केतकी देवी सिंह गोंडा जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। केतकी देवी सिंह भाजपा के टिकट पर चुनाव जीती हैं। केतकी देवी सिंह के पास पति बृजभूषण सिंह से ज्यादा संपत्ति है।

साल 2004 में उत्तर प्रदेश की तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती ने गोंडा का नाम बदलकर लोकनायक जयप्रकाश नारायण नगर रखने का ऐलान किया था। उस समय केंद्र में अटल बिहारी वाजपेयी नीत भाजपा की सरकार की थी। गोंडा का नाम बदलने का मामला पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के पास पहुंचा। नतीजा बृजभूषण शरण सिंह की मांग सुनी गई और गोंडा का नाम नहीं बदला।

नेशनल चैंपियनशिप के दौरान पहलवान को मंच पर ही मारा था थप्पड़
दिसंबर 2021 में रांची में एक कार्यक्रम बृजभूषण शरण सिंह ने उत्तर प्रदेश के एक पहलवान को मंच पर ही थप्पड़ जड़ दिया था। वह घटना अंडर-15 नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप के दौरान घटी थी। इसके बाद उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों के पहलवानों ने बृजभूषण शरण से माफी की मांग की थी। बाद में झारखंड रेसलिंग एसोसिएशन के अक्ष्यक्ष भोलानाथ सिंह के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ था।

दाऊद इब्राहिम की मदद करने का भी लग चुका है आरोप
बृजभूषण शरण सिंह पहली बार 1991 में गोंडा लोकसभा सीट से जीते थे। कुछ समय बाद टाडा से जुड़े मामले में बृजभूषण सिंह को जेल भी जाना पड़ा था। बृजभूषण शरण सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री कल्पनाथ राय को 1992 में मुंबई के जेजे हॉस्पिटल शूटआउट में आरोपी बनाया गया था। बृजभूषण शरण सिंह पर अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के शूटर्स सुभाष ठाकुर और बृजेश सिंह की मदद की थी। हालांकि, बाद में उन्हें क्लीन चिट मिल गई थी।

बृजभूषण शरण सिंह ने अयोध्या दौरे को लेकर राज ठाकरे को दी थी धमकी
साल 2022 में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने अयोध्या का दौरा करने की घोषणा की थी। उसके बाद ही बृजभूषण शरण सिंह ने राज ठाकरे का विरोध किया था। बृजभूषण शरण सिंह ने कहा था कि राज ठाकरे जब तक उत्तर भारतीयों से माफी नहीं मांगते तब तक उन्हें अयोध्या में घुसने नहीं दिया जाएगा। राज ठाकरे अगर सेना लेकर भी आएंगे तो तब भी उन्हें अयोध्या में कदम नहीं रखने देंगे। हालांकि, बाद में वह बैकफुट पर आ गए थे। बृजभूषण शरण सिंह ने कहा था कि अगर राज ठाकरे अयोध्या आते हैं तो मैं उनका स्वागत करूंगा।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...