12.9 C
London
Wednesday, April 22, 2026
HomeUncategorizedमां के बाद जो दूध होता है, वह गाय का होता है,...

मां के बाद जो दूध होता है, वह गाय का होता है, इसीलिए गाय को मां का दर्जा दिया गया है

Published on

-भेल दशहरा मैदान पर चल रही श्रीमद् भागवत कथा में जया किशोरी ने बताया

भोपाल

राजधानी के भेल दशहरा मैदान पर चल रही श्रीमद् भागवत कथा के पांचवे दिन मोटिवेशनल स्पीकर और भगवताचार्य जया किशोरी ने नंद उत्सव की कथा सुनाते हुए बताया कि नंद बाबा ने दो लाख गाएं, अन्न, वस्त्र आदि का दान किया। इसके बाद नंद भवन में उड़ रही धूल, धूल हमें प्यारी लगे की सुमधुर भजनों की प्रस्तुति पर श्रद्धालु भक्ति नृत्य करते हुए नाचने, झूमने लगे। आगे की कथा सुनाते हुए बताया कि जब वासुदेव कन्या को लेकर मथुरा पहुंचे और रोने की आवाज आई तो द्वारपालों ने यह खबर कंस को दी। इस पर कंस उसे मारने पहुंचा तो वह आकाश की ओर चली गई और कहा कि तुझे मारने वाला कब का गोकुल पहुंच चुका है। इसके बाद पूतना वध की कथा सुनाई। इस दौरान जया किशोरी ने बताया कि भगवान किसी को एक बार अपना बना लेते हैं, तो छोड़ते नहीं। लेकिन उसे अपना बनाने के पहले परीक्षा लेते हैं कि यह कब तक मुझ पर भरोसा करता है।

भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन करने पहुंचे भोले नाथ
कथा में बताया कि भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन करने भगवान भोले नाथ आते हैं। पर मां यशोदा दर्शन कराने से मना कर देती हैं। मां यशोद का यह जवाब जया किशोरी अपनी भजन नजर लग जाए रे, जुलम होई जाए रे, दिखावो नहीं लाडलो नजर लग जाय रे से देती हैं। इसके बाद दोनों भाइयों का नामकरण किया गया।

-बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए कथा वाचक ने बताया कि बाल लीलाओं में प्रथम लीला माखन चोरी की है। भगवान जिसके घर में चोरी करते थे, वहां से वे माखन ही नहीं, बल्कि मोह, माया, क्रोध आदि को समाप्त कर भक्ति का दान देते थे।

-इस दौरान जया किशोरी ेन बताया कि मनुष्य के पास जो कुछ होता है वह उससे खुश नहीं होता, बल्कि जो उसके पास नहीं होता उसके लिए दुखी होता है। अपने पास की वस्तुओं से कभी संतुष्ट नहीं होता। हमें अपनी चीजों का तब तक भरोसा नहीं होता, जब तक दूसरे देश उस पर मोहर न लगा दें। जब दूसरे देश उस पर मोहर लगा देते हैं तब हमें उन पर भरोसा होता है।

-शिक्षा का महत्व बताते हुए कहा कि आप अपना ही खजाना भूल चुके हैं। सबसे पहले शिक्षा हमने ही दी। हमारे देश में पहले साढ़े सात लाख गोकुल थे। जया किशोरी ने गौ माता का महत्व बताते हुए कहा कि मां के बाद जो दूध होता है वह गाय का होता है, इसीलिए गाय को मां का दर्जा दिया गया है।

आगे की कथा में जया किशोरी ने अधासुर और गोवर्धन पूजा की कथा सुनाते हुए गोवर्धन महराज तेरे माथे मुकुट विराज रहो की सुमधुर प्रस्तुति दी। शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मणी विवाह की कथा सुनाई जाएगी। कथा में मुख्य यजमान शुभावती-हीरा प्रसाद यादव और निशा-सुनील यादव हैं।

भोजपुर दर्शन करने पहुंची जया किशोरी
भोजपाल महोत्सव मेला समिति के साथ गुरुवार को भगवताचार्य जया किशोरी, भोजपुर भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने पहुंची। वहां पहुंचकर उन्होंने पूजा-अर्चना की और बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर मेला समिति के अध्यक्ष सुनील यादव सहित मेला समिति के सदस्य मौजूद रहे।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...

पंजाब में बेअदबी पर बनेगा उम्रकैद का कानून: जैतो में सीएम मान ने दिए संकेत, 31 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जैतो शहर में लगभग...

नवजोत कौर सिद्धू का मुख्यमंत्री मान पर तीखा हमला, पूछा- ‘किसके इशारे पर हो रही कार्रवाई?’

चंडीगढ़। वारिस पंजाब दे के प्रमुख और खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह की...

कलेक्टर विश्वकर्मा ने जनसुनवाई में सुनीं जन-समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

रायसेन। जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर अरुण कुमार...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...