10.5 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeखेलपहलवानों से मुलाकात के बाद खेल मंत्री का एक्शन, बृजभूषण सिंह से...

पहलवानों से मुलाकात के बाद खेल मंत्री का एक्शन, बृजभूषण सिंह से 24 घंटे में मांगा इस्तीफा

Published on

नई दिल्ली,

भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है। विनेश फोगाट, साझी मलिक और बबीता फोगाट जैसी महिला पहलवानों ने बृजभूषण सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इसी को लेकर पिछले दो दिनों से दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना दिया गया है। महिला पहलवानों के अलावा बजरंग पुनिया और रवि दहिया जैसे रेसलर ने भी बृजभूषण सिंह को अध्यक्ष पद से हटाने की मांग की है। सिर्फ उनको पद से हटाने का ही नहीं पहलवानों ने पूरे कुश्ती महासंघ को ही भंग करने की मांग कर दी है।

सूत्रों के मुताबिक खेल मंत्रालय की तरफ से बृजभूषण सिंह को महासंघ अध्यक्ष पद से 1 दिन में इस्तीफा देने को कहा गया है. बताया जा रहा है कि मंत्रालय की तरफ से फोन करके उन्हें निर्देश दिए गए हैं. साथ ही कहा गया है कि अगर वह ऐसान नहीं करते हैं तो उन्हें हटाया जाएगा. सूत्रों की मानें तो बृजभूषण सिंह ने फिलहाल इस्तीफा देने से इनकार कर दिया है.

कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने आजतक से खास बात की और कहा कि मेरे ऊपर जो भी आरोप लगाए गए हैं वह दीपेंद्र हुड्डा और कांग्रेस की तरफ से प्रायोजित हैं. चंद वही खिलाड़ी हैं जिनका करियर खत्म हो चुका है. वह मेरे ऊपर आरोप लगा रहे हैं. मैं किसी भी तरह की जांच के लिए तैयार हूं. जब कुछ किया नहीं तो किसी बात का डर नहीं है.

इस बीच खेल मंत्रालय और पहलवानों के बीच एक बैठक भी हुई लेकिन उसका कोई संतोषजनक नतीजा नहीं निकला। ऐसे में खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने धरना प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ियों से मुलाकात की है। अनुराग ठाकुर मामले की गंभीरता को देखते हुए चंडीगढ़ में अपने कार्यक्रम को रद्द कर पहलवानों से मिलने दिल्ली पहुंचे। इस मुलाकात में लगभग सभी बड़े पहलवान बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक, विनेश फोगाट और रवि दहिया शामिल रहे।

IAO अध्यक्ष पीटी उषा ने दिलाया न्याय का भरोसा
कुश्ती महासंघ और पहलवानों के बीच मामले को बढ़ते देख भारतीय ओलिंपिक एसोसिएशन ने अब संज्ञान लिया है। एसोसिएशन अध्यक्ष पीटी उषा ने ट्वीट करके और भी खिलाड़ियों को आगे आने के लिए कहा है।

अपने एक बयान में पीटी उषा ने कहा कि, ‘अध्यक्ष के तौर पर मैं पहलवानों के इस मुद्दे पर और सदस्यों से चर्चा कर रही हूं। एथलीटों की भलाई करना ही आईओए का पहला काम है। इसके साथ ही उन्होंने यह साफ कर दिया है कि देश के किसी भी एथलीट को अगर कोई समस्या है तो वह आगे आएं अपनी समस्याओं पर हमसे चर्चा करें।’

उन्होंने कहा, ‘मैं यही चाहती हूं कि सभी को न्याय मिले और इसे सुनिश्चित करने के लिए पूरी जांच की जाएगी। इसके अलावा हमने भविष्य में इस तरह की मुश्किलों से निपटने के लिए एक कमेटी गठन करने का फैसला किया है।’

बृजभूषण पर लगा है गंभीर आरोप
भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष के रूप में बृजभूषण सिंह पर कई गंभीर आरोप लगे हैं। पहलवान विनेश फोगाट कहा कि अध्यक्ष पद के गरिमा को तार तार करते हुए बृजभूषण सिंह ने कई महिला पहलवानों का यौन शोषण किया और उनके पास इसका सबूत है।

विनेश फोगाट एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, बृजभूषण ने यूपी की महिला पहलवानों का करियर खराब किया और वह महाराष्ट्र और दक्षिण के राज्यों के पहलवानों का करियर बर्बाद करेंगे। वह मुझसे दो मिनट भी आंख में आंख डालकर बात नहीं कर सकते हैं।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...