10.5 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeखेल'मैं मुंह खोलूंगा तो सुनामी आ जाएगी', कुश्ती महासंघ से इस्तीफा नहीं...

‘मैं मुंह खोलूंगा तो सुनामी आ जाएगी’, कुश्ती महासंघ से इस्तीफा नहीं देने पर अड़े बृजभूषण शरण सिंह

Published on

गोंडा

भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सांसद बृजभूषण शरण सिंह अभी भी इस्तीफा न देने पर अड़े हैं. पहलवानों के यौन शोषण के आरोपों के बाद पद छोड़ने के बढ़ते दबाव के बीच बृजभूषण ने कहा है कि वो फिलहाल इस्तीफा नहीं देने जा रहे, वो शाम चार बजे प्रेस कांफ्रेंस करेंगे. उन्होंने कहा कि उनके समर्थन में भी लगातार खिलाड़ी सामने आ रहे हैं.

बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने आजतक से बातचीत में दोबारा कहा कि वह आज नेशनल मीट में जा रहे हैं, उनकी किसी से कोई बातचीत नहीं हुई है, शाम को जब मीडिया से मुखातिब होंगे तो अपनी बात रखेंगे. उन्होंने कहा कि मैं किसी की दया से अध्यक्ष नहीं बना हूं, अगर मैंने अपना मुंह खोल दिया तो सुनामी आ जाएगी.

भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि टीम के रुकने की व्यवस्था हम नहीं करते हैं, रुकने की व्यवस्था आयोजक करते हैं। प्रत्येक देश की टीम को अलग-अलग जगह ठहराया जाता है। जिस खिलाड़ी ने आरोप लगाया है कि दरवाज़ा खुला था तो वह खिलाड़ी उस टूर्नामेंट में नहीं थी. सांसद ने मीडिया से कहा कि आप लोग नंदिनी नगर में पहुंचे। वहां हरियाणा के 300 से ज्यादा खिलाड़ी पहुंच चुके हैं। आप उनसे बात करिए उनका बयान लीजिए। उसके बाद नंदिनी नगर में ही बात होगी।

आज भी जंतर-मंतर पर खिलाड़ियों का धरना जारी
दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज भी कुछ नहीं बदला. 10 बजते-बजते आज भी जंतर-मंतर पर खिलाड़ियों का जमावड़ा होने लगा. कुश्ती के खिलाड़ी धरने पर बैठ गए .और मुकाबला फिर आगे बढ़ गया. लग रहा है कि कुश्ती खिलाड़ियों की ये लड़ाई लंबी खिंचने वाली है, क्योंकि कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह इस्तीफा देने को तैयार नहीं हैं.

बृजभूषण शरण सिंह पर खेल मंत्रालय के रेड सिग्नल का कोई खास असर नहीं दिख रहा. कल आधी रात तक केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ हुई खिलाड़ियों की बैठक से भी बर्फ नहीं पिघल पाई है. बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह कदम पीछे हटाने को राजी नहीं और कुश्ती के खिलाड़ी हक की इस लड़ाई में हार मानने को तैयार नहीं हैं.

इस्तीफा नहीं देना चाहते हैं बृजभूषण शरण सिंह
बृजभूषण शरण सिंह जिस स्टाइल से सियासत करते रहे हैं, वही अंदाज कुश्ती वाले इस नए अखाड़े में भी कायम है. सूत्रों से मिल रही खबर से साफ हो रहा है कि बृजभूषण आसानी से नहीं झुकने वाले. खेल मंत्रालय चाहता है बृजभूषण इस्तीफा दें, लेकिन बृजभूषण ने इंकार कर दिया है. खेल मंत्रालय जांच समिति गठित करने की तैयारी में है तो बृजभूषण ने 22 जनवरी को कुश्ती संघ की बैठक बुला ली है.

बृजभूषण हर वो बात कर रहे हैं जो कोई भी मंझा नेता ऐसे हालात में करेगा. ‘मैं जांच के लिए तैयार हूं, जिससे चाहे जांच करा लें… मैं बेकसूर हूं… मुझे फंसाया जा रहा है.. मेरे खिलाफ साजिश हो रही है.. पार्टी का वफादार हूं..’ लेकिन आजतक के कैमरे पर सबसे बड़ी बात उन्होंने यही कही कि मैं इस्तीफा नहीं दूंगा.

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...