10.5 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeखेलबृजभूषण को बड़ा झटका, नेशनल चैंपियनशिप का कई खिलाड़ियों ने किया बायकॉट,...

बृजभूषण को बड़ा झटका, नेशनल चैंपियनशिप का कई खिलाड़ियों ने किया बायकॉट, जा रहे हैं जंतर-मंतर

Published on

गोंडा,

भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ अब कई खिलाड़ियों ने मोर्चा खोल दिया है. इनमें वह खिलाड़ी भी हैं, जो गोंडा के नंदिनी नगर स्थित कुश्ती स्टेडियम में नेशनल चैंपियनशिप खेलने गए हैं. हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के कई खिलाड़ी बिना मैच खेले ही वापस लौट रहे हैं.

आधा दर्जन से अधिक खिलाड़ी बिना मैच खेले ही वापस जा रहे हैं. इन खिलाड़ियों का कहना है कि हम स्वेच्छा से मैच नहीं खेल रहे हैं, दिल्ली के जंतर-मंतर पर बैठे भाई-बहनों के समर्थन में बिना खेले वापस जा रहे हैं, हम पहले जंतर-मंतर पर जाएंगे, उसके बाद घर चले जाएंगे. गौरतलब है कि नंदिनी नगर में शनिवार से नेशनल चैंपियनशिप प्रतियोगिता है.

इस नेशनल चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए महाराष्ट्र, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, मध्य प्रदेश समेत कई प्रदेशों के खिलाड़ी आए हुए हैं. शुक्रवार को सांसद बृजभूषण शरण सिंह इन खिलाड़ियों से मिलने पहुंचे थे. इस दौरान बृजभूषण शरण सिंह ने नेशनल चैंपियनशिप प्रतियोगिता की तैयारी का जायजा लेते हुए कहा था कि कई एथलीट मेरे साथ हैं.

खिलाड़ी बोले- हमारा मनोबल गिर चुका है
दिल्ली के जंतर-मंतर पर कुश्ती के खिलाड़ियों के चल रहे धरने के बीच गोंडा में नेशनल सीनियर रैंकिंग मीट में पहुंचे हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और पंजाब के खिलाड़ी वापस जा रहे हैं. आजतक से बातचीत में इन खिलाड़ियों ने कहा कि इनका मनोबल पूरी तरीके से गिर चुका है और यहां की व्यवस्थाएं भी नेशनल लेवल प्रतियोगिता के स्तर की नहीं है.

अपने सीनियर्स के साथ खड़ा होना है- खिलाड़ी
यहां खिलाड़ी हरियाणा, पंजाब और बाकी राज्यों से पहुंचे हैं और वह वापस जा रहे हैं. इन खिलाड़ियों का कहना है कि हमें अपने सीनियर्स के साथ खड़ा होना है और हम किसी भी कीमत पर नहीं रहेंगे, यहां से वापस जाकर जंतर मंतर पर अपने सीनियर खिलाड़ियों का साथ देंगे और फेडरेशन के खिलाफ बैठेंगे.

‘इस बार सिर्फ 1200 खिलाड़ी ही आए और वापस जा रहे हैं’
खिलाड़ियों ने कहा कि इस मीट में सबसे ज्यादा खिलाड़ी हरियाणा से आते हैं लेकिन इस बार जिस तरीके के गंभीर आरोप लगे हैं, उसके मद्देनजर खिलाड़ी हम इस मीट में मुकाबला नहीं करना चाहते, पहले हरियाणा-पंजाब-हिमाचल के लगभग 5000 खिलाड़ी आते थे, लेकिन इस बार सिर्फ 1200 खिलाड़ी आए हैं, वह भी अब वापस जा रहे हैं.

आज भी जंतर-मंतर पर खिलाड़ियों का धरना जारी
दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज भी कुछ नहीं बदला. 10 बजते-बजते आज भी जंतर-मंतर पर खिलाड़ियों का जमावड़ा होने लगा. कुश्ती के खिलाड़ी धरने पर बैठ गए .और मुकाबला फिर आगे बढ़ गया. लग रहा है कि कुश्ती खिलाड़ियों की ये लड़ाई लंबी खिंचने वाली है, क्योंकि कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह इस्तीफा देने को तैयार नहीं हैं.

बृजभूषण शरण सिंह पर खेल मंत्रालय के रेड सिग्नल का कोई खास असर नहीं दिख रहा. कल आधी रात तक केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ हुई खिलाड़ियों की बैठक से भी बर्फ नहीं पिघल पाई है. बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह कदम पीछे हटाने को राजी नहीं और कुश्ती के खिलाड़ी हक की इस लड़ाई में हार मानने को तैयार नहीं हैं.

इस्तीफा नहीं देना चाहते हैं बृजभूषण शरण सिंह
बृजभूषण शरण सिंह जिस स्टाइल से सियासत करते रहे हैं, वही अंदाज कुश्ती वाले इस नए अखाड़े में भी कायम है. सूत्रों से मिल रही खबर से साफ हो रहा है कि बृजभूषण आसानी से नहीं झुकने वाले. खेल मंत्रालय चाहता है बृजभूषण इस्तीफा दें, लेकिन बृजभूषण ने इंकार कर दिया है. खेल मंत्रालय जांच समिति गठित करने की तैयारी में है तो बृजभूषण ने 22 जनवरी को कुश्ती संघ की बैठक बुला ली है.

बृजभूषण हर वो बात कर रहे हैं जो कोई भी मंझा नेता ऐसे हालात में करेगा. ‘मैं जांच के लिए तैयार हूं, जिससे चाहे जांच करा लें… मैं बेकसूर हूं… मुझे फंसाया जा रहा है.. मेरे खिलाफ साजिश हो रही है.. पार्टी का वफादार हूं..’ लेकिन आजतक के कैमरे पर सबसे बड़ी बात उन्होंने यही कही कि मैं इस्तीफा नहीं दूंगा.

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...