रायपुर
तेज, तर्रार और घातक गेंदबाजी क्या होती है आज रायुपर में देखने को मिली। भारतीय टीम ने पहले बैटिंग करने उतरी मेहमान न्यूजीलैंड की टीम पर गजब कहर ढाया। उसके तेज गेंदबाजों के तूफान का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि सिर्फ 15 रनों पर ही उसने 5 विकेट गंवाए दिए। पिच गेंद कैरी कर रही थी और मोहम्मद शमी, हार्दिक पंड्या, शार्दुल ठाकुर और मोहम्मद सिराज ने इसी का फायदा उठाते हुए कीवी बल्लेबीजी की कमर तोड़ दी। इन 5 विकेटों में सबसे अधिक 2 विकेट शमी के नाम रहे।
पहला ओवर करने आए मोहम्मद शमी ने पहली ही गेंद से एलन फिन को छकाया और 5वीं गेंद पर क्लीन बोल्ड कर दिया। इस तरह से भारत का खाता तो खुला, लेकिन न्यूजीलैंड को बड़ा झटका लगा। इस ओवर में कोई रन नहीं बना। अब नंबर था सिराज का। इस गेंदबाज ने पारी के छठे ओवर की तीसरी गेंद पर हेनरी निकोल्स को शुभमन गिल के हाथों कैच आउट कराया। दबाव का आलम यह था कि निकोल्स ने 20 गेंदों का सामना किया, जबकि सिर्फ 2 रन बनाए।
टीम के लिए तीसरा विकेट शमी ने झटका। उन्होंने डेरिल मिशेल (1) को अपनी ही गेंद पर कैच किया। इसके बाद हार्दिक पंड्या ने 10वें ओवर में डेवॉन कॉन्वे (7) का शिकार किया तो अगले ओवर में शार्दुल ठाकुर ने कप्तान टॉम लाथम को 1 रनों के स्कोर पर चलता किया। कप्तान ने 17 गेंदों का सामना किया, जबकि एक रन बना पाए। इस तरह न्यूजीलैंड का स्कोर 15 रनों पर 5 विकेट हो गया।
भारत के खिलाफ सबसे कम स्कोर पर 5 विकेट गंवाने वाली टीम
15/5: न्यूजीलैंड, रायपुर 2023
26/5: इंग्लैंड, ओवल 2022
29/5: पाकिस्तान, कोलंबो 1997
30/5: जिम्बाब्वे, हरारे 2005
न्यूजीलैंड के 5 विकेट पर सबसे कम स्कोर
15/5 vs भारत, रायपुर 2023
18/5 vs श्रीलंका, कोलंबो 2001
20/5 vs बांग्लादेश, मीरपुर 2010
21/5 vs ऑस्ट्रेलिया, फरीदाबाद 2003
न्यूजीलैंड के लिए वनडे के पावरप्ले में सबसे कम स्कोर (1-10 ओवर)
13 रन vs श्रीलंका, 2013
14 रन vs ऑस्ट्रेलिया, 2022
15 रन vs भारत, 2023
