8.9 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeखेलये बाबर नहीं, रोहित सेना है... पाकिस्तान को रौंदने वाली न्यूजीलैंड ने...

ये बाबर नहीं, रोहित सेना है… पाकिस्तान को रौंदने वाली न्यूजीलैंड ने भारत के आगे घुटेने टेके

Published on

रायपुर

मोहम्मद शमी की अगुआई में गेंदबाजों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में 8 विकेट की आसान जीत दिला दी। तीन मैचों की इस सीरीज में भारत ने 2-0 की अजेय बढ़त भी बना ली है। टॉस हारने के बाद पहले खेलने उतरी न्यूजीलैंड की पारी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में सिर्फ 108 रनों पर ही सिमट गई। कप्तान रोहित शर्मा की फिफ्टी से टीम इंडिया ने 2 विकेट खोकर 21वें ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिया। भारत आने से पहले कीवी टीम पाकिस्तान दौरे पर थी और तीन मैच की वनडे सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया था।

नहीं चले न्यूजीलैंड के बल्लेबाज
भारतीय गेंदबाजों ने कमाल की शुरुआत की और न्यूजीलैंड ने 11वें ओवर में 15 रन पर पांच विकेट गंवा दिये थे। शमी (18 रन देकर तीन विकेट) और मोहम्मद सिराज (10 रन देकर एक विकेट) ने गेंदबाजों के मुफीद पिच पर अपनी बेहतरीन सीम गेंदबाजी से बल्लेबाजों के लिये रन जुटाना मुश्किल कर दिया। गेंद रूककर आ रही थी जिससे बल्लेबाजों के लिये एक एक रन जोड़ना कठिन था। सलामी बल्लेबाज फिल एलेन खाता भी नहीं खोल सके और शमी की फुल लेंथ गेंद को चूक गये जो उनके स्टंप उखाड़ कर चली गयी।

फिर सिराज की गेंद तीसरे नंबर के बल्लेबाज हेनरी निकोल्स का बल्ले का किनारा लेकर शुभमन गिल के हाथों में पहुंच गयी। शमी और हार्दिक पंड्या (16 रन देकर दो विकेट) के शानदार रिटर्न कैच ने फिर न्यूजीलैंड को और परेशानी में डाल दिया। शमी ने डेरिल मिचेल को अपनी ही गेंद पर आउट किया। वहीं हार्दिक का 10वें ओवर में डेवोन कॉनवे का अपनी ही गेंद पर एक हाथ से कैच लपकना बेहतरीन रहा। शार्दुल ठाकुर (26 रन देकर एक विकेट) भी एक विकेट झटकने में सफल रहे जब उनकी गेंद टॉम लॉथम के बल्ले का किनारा लेकर शुभमन गिल के हाथों में चली गयी।

निचले क्रम ने बचाई लाज
न्यूजीलैंड की टीम मुश्किल में थी लेकिन पिछले मैच के शतकवीर माइकल ब्रेसवेल (22 रन) क्रीज पर थे तो उम्मीद बंधी हुई थी। उनके साथ उनके जितने ही खतरनाक ग्लेन फिलिप्स (36 रन) भी क्रीज पर थे। ब्रेसवेल से 19वें ओवर में लगातार चौके खाने के बाद शमी ने एक तेज बाउंसर फेंका और गेंद बल्ला छुआकर विकेटकीपर ईशान किशन के हाथों में चली गई। मिचेल सैंटनर (27 रन) फिर फिलिप्स के साथ क्रीज पर थे।

इन दोनों ने सातवें विकेट के लिये 47 रन की साझेदारी निभाकर टीम को 100 रन के पार कराया। हालांकि ये दोनों छह गेंद के अंदर आउट हो गये जिससे न्यूजीलैंड की वापसी करने की उम्मीद भी खत्म हो गयी। फिलिप्स ने वाशिंगटन सुंदर (दो विकेट) की गेंद पर सूर्यकुमार यादव को कैच दे दिया। कुलदीप यादव (एक विकेट) ने 11वें नंबर के ब्लेयर टिकनर को आउट कर न्यूजीलैंड की पारी 34.3 ओवर में समाप्त की।

रोहित ने ठोकी फिफ्टी
भारतीय टीम को एक बार फिर कप्तान रोहित शर्मा ने तेज शुरुआत दिलवाई। वहीं पिछले मैच में दोहरा शतक लगाने वाले शुभमन गिल ने 5वें ओवर में रोहित ने लॉकी फर्ग्यूसन की तेज रफ्तार वाली बाउंडर पर छक्का जड़ दिया। उन्होंने 13वें ओवर में 47 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की। 50 गेंदों पर 51 रन बनाने के बाद रोहित शिप्ली की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हुए। अपनी पारी में भारतीय कप्तान ने 7 चौके और 2 छक्के लगाए। पिछले 5 मैचों में रोहित और गिल की जोड़ी ने चौथी बार 50+ की साझेदारी बनाई।

रोहित शर्मा के आउट होने के बाद विराट कोहली क्रीज पर उतरे। वह एक बार फिर मिचेल सेंटनर का शिकार बने। 9 गेंदों पर 11 रन बनाने के बाद कोहली स्टंप हो गए। ईशान किशन (8 नाबाद) ने शुभमन गिल (40 नाबाद) के साथ मिलकर टीम को लक्ष्य तक पहुंचा दिया। सीरीज का आखिरी मैच 24 जनवरी को इंदौर में खेला जाएगा।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...