8.9 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeखेलभारतीय कुश्ती संघ विवाद पर लिया गया बड़ा एक्शन, सेक्रेटरी विनोद तोमर...

भारतीय कुश्ती संघ विवाद पर लिया गया बड़ा एक्शन, सेक्रेटरी विनोद तोमर किए गए सस्पेंड

Published on

नई दिल्ली

भारतीय कुश्ती संघ के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर खेल मंत्रालय की तरफ से एक बड़ा एक्शन लिया गया है। इस पूरे मामले में अब कुश्ती संघ के असिस्टेंट सेक्रेटरी विनोद तोमर को सस्पेंड कर दिया गया है। ये वही सेक्रेटरी हैं जिन्होंने बृजभूषण शरण सिंह के पक्ष में बयान दिए थे। विनोद तोमर ने बृजभूषण सिंह को लेकर कहा था कि उनके खिलाफ लगे आरोप बेबुनियाद है। हालांकि पहलवानों के द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन पर एक जांच कमिटी का गठन किया गया है और रिपोर्ट आने तक बृजभूषण सिंह इस मामले पर फिलहाल कुछ नहीं कहेंगे।

खेल मंत्रालय ने पाया कि भारतीय कुश्ती संघ के सेक्रेटरी के विनोद तोमर मौजूद की मौजूदगी वर्तमान हालात के लिए हानिकारक हो सकता है। ऐसे में यह फैसला लिया गया है कि उनको निलंबित किया जाए। विनोद साल 2002 में सेक्रेटरी के पद पर नियुक्त हुए थे।

क्या है पूरा मामला
बता दें कि विनेश फोगाट, साक्षी मलिक औप बजरंग पुनिया जैसे स्टार पहलवानों कुश्ती संघ के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पर शोषण का आरोप लगाया है। ऐसे में खेल मंत्रालय और सरकार से इन पहलवानों ने मांग की है अध्यक्ष बृजभूषण सिंह को उनके पद हटाया जाए। इस पूरे मामले पर विनेश फोगाट ने शोषण के सबूत पेश करने की भी बात कही है। पूरे मामले पर खेल मंत्रालय और ओलिंपिक संघ करीब से अपनी नजर बनाए हुए है। कुश्ती संघ के अध्यक्ष पर लगे आरोप के बाद अब ओलिंपिक संघ की तरफ से एक सात सदस्यीय कमिटी का गठन भी किया गया है। जिसकी जांच रिपोर्ट आने के बाद बृजभूषण सिंह पर फैसला लिया जाएगा।

क्या है बृजभूषण सिंह का पक्ष
वहीं इस पूरे मामले पर बृजभूषण सिंह का कहना है कि उन पर लगे सभी तरह के आरोप पूरी तरह के गलत है। पहलवानों ने जो आरोप लगाए हैं उसमें कोई सच्चाई नहीं है। अगर मेरे खिलाफ किसी भी तरह का शोषण का कोई आरोप है तो उसका सबूत पेश रहें।बृजभूषण सिंह ने कहा कि वह अगर अपना पक्ष रखेंगे तो सुनामी आ जाएगी। हालांकि यह पूरा मामला अब हाई प्रोफाइल हो चुका है और जांच कमिटी की रिपोर्ट के बाद ही अब कोई निर्णय लिया जाएगा।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...