17 C
London
Friday, April 17, 2026
Homeराष्ट्रीयकेंद्र से तकरार के बीच CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने बातों-बातों में दे...

केंद्र से तकरार के बीच CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने बातों-बातों में दे दिया उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को जवाब

Published on

नई दिल्ली

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा है कि संविधान का बुनियादी ढांचा ‘ध्रुव तारा’ की तरह है और जब रास्ता कठिन नजर आता है तो हमारा मार्गदर्शन करता है। CJI चंद्रचूड़ ने कहा कि यह एक जज की कुशलता पर निर्भर करता है कि वह किस तरीके से बदलते वक्त में संविधान की मूल भावना का ख्याल रखते हुए और उसे बचाते हुए उसकी व्याख्या करता है।

बॉम्बे बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित 18वें नानी पालकीवाला मेमोरियल लेक्चर में CJI चंद्रचूड़ ने कहा कि हमारे संविधान की मूल संरचना या दर्शन संविधान की सर्वोच्चता, कानून का शासन, शक्तियों का बंटवारा, न्यायिक समीक्षा, धर्मनिरपेक्षता, संघवाद, प्रत्येक व्यक्ति की स्वतंत्रता व गरिमा, राष्ट्रीय एकता और अखंडता पर आधारित है। CJI ने कहा कि अगर नानी पालकीवाला नहीं होते, तो भारत में ‘मूल संरचना सिद्धांत’ नहीं होता।

मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि आपको अपनी पीढ़ी की जरूरतें पता हैं, लेकिन संविधान एक अनमोल धरोहर है और किसी भी कीमत पर इसकी पहचान नष्ट नहीं कर सकते।

VP जगदीप धनखड़ ने क्या कहा था?
सीजीआई चंद्रचूड़ का बयान ऐसे वक्त में आया है जब हाल ही में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने साल 1973 के मशहूर केशवानंद भारती फैसले पर सवाल उठाया था। उपराष्ट्रपति ने कहा था कि केशवानंद भारती के फैसले ने एक बुरी मिसाल कायम की। आपको बता दें कि केशवानंद भारती के फैसले का मूल था कि संसद, संविधान में बदलाव तो कर सकती है, लेकिन इसके मूल ढांचे से कोई छेड़छाड़ नहीं कर सकती हैं।

जगदीप धनखड़ ने कहा था कि मैं न्यायपालिका का पूरा सम्मान करता हूं, लेकिन यह बात मेरे समझ से परे है। क्या संसद इस बात की इजाजत दे सकती है कि उसका फैसला किसी दूसरी अथॉरिटी के अधीन होगा।

केंद्र व न्यायपालिका के बीच कश्मकश की स्थिति
आपको बता दें कि पिछले कुछ महीनों से कॉलेजियम को लेकर सरकार और न्यायपालिका के बीच कश्मकश की स्थिति बनी है। केंद्र सरकार, कॉलेजियम द्वारा जज के तौर पर नियुक्ति के लिए सुझाए गए कई नामों को लगातार खारिज करती रही है।साथ ही कॉलेजियम सिस्टम की जगह NJAC की वकालत करती रही है।हाल में सीजेआई की अगुवाई वाली कॉलेजियम ने केंद्र सरकार को विस्तार से जवाब दिया, जिसमें IB व RAW की खुफिया रिपोर्ट भी सार्वजनिक कर दी है। यह अपने आप अप्रत्याशित था।

 

Latest articles

भोपाल में शिक्षक भर्ती को अभ्यर्थियों ने किया बवाल, पुलिस से झड़प, कई अभ्यर्थी घायल

भोपाल। भोपाल में शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के...

मध्य प्रदेश में सूरज के तेवर गए तीखे, पारा 43 डिग्री तक पहुंचा

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब गर्मी ने पूरी तरह अपना असर दिखाना शुरू कर...

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

More like this

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...

आशा भोसले पंचतत्व में विलीन, अंतिम विदाई देने पहुंचे आमिर-विक्की समेत कई सेलेब

मुंबई। दिग्गज गायिका आशा भोसले का रविवार 12 अप्रैल को 92 वर्ष की आयु...

एचपीसीएल में ‘निदेशक विपणन’ के लिए आवेदन आमंत्रित, महारत्न कंपनी में उच्च स्तरीय नेतृत्व का अवसर

मुंबई/भोपाल। ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख महारत्न सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड...