10.7 C
London
Tuesday, June 9, 2026
Homeभोपालमध्य प्रदेश में सूरज के तेवर गए तीखे, पारा 43 डिग्री तक...

मध्य प्रदेश में सूरज के तेवर गए तीखे, पारा 43 डिग्री तक पहुंचा

Published on

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब गर्मी ने पूरी तरह अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। अप्रैल के दूसरे हिस्से में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और हालात दिन-ब-दिन मुश्किल होते जा रहे हैं। शुक्रवार को प्रदेश के 20 जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है।

तेज गर्म हवाएं और चुभती धूप लोगों के लिए परेशानी बढ़ा रही हैं। रतलाम, झाबुआ, धार, अलीराजपुर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में आज गर्म हवाएं चलेंगी। इन इलाकों में दोपहर के समय बाहर निकलना मुश्किल हो सकता है।

नर्मदापुरम सबसे ज्यादा गर्म

नर्मदापुरम में तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे ज्यादा है। रतलाम में 42.8 डिग्री और कई जिलों में 41 से 42 डिग्री के बीच तापमान दर्ज किया गया। इससे साफ है कि गर्मी अब खतरनाक स्तर पर पहुंचने लगी है। दिन में तेज धूप और रात में भी गर्मी कम नहीं हो रही, जिससे लोगों को लगातार परेशानी हो रही है।

बड़े शहरों में भी तेज गर्मी

  • जबलपुर: 41.4 डिग्री
  • भोपाल: 40.5 डिग्री
  • ग्वालियर: 40.5 डिग्री
  • उज्जैन: 40.7 डिग्री
  • इंदौर: 40.1 डिग्री

आगे मिल सकती है थोड़ी राहत

मौसम विभाग का कहना है कि 19 और 20 अप्रैल के आसपास कुछ इलाकों में हल्की बारिश या आंधी आ सकती है। इससे थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन गर्मी पूरी तरह खत्म नहीं होगी। इस बार अप्रैल की शुरुआत में बारिश, आंधी और ओले भी गिरे थे। 1 से 9 अप्रैल तक कई जिलों में मौसम बदला रहा, लेकिन अब गर्मी तेजी से बढ़ रही है और आने वाले दिनों में और तेज हो सकती है।

ऐसे रखें अपना ध्यान

  •  ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं
  •  दोपहर में धूप में निकलने से बचें
  •  हल्के और ढीले कपड़े पहनें
  •  बच्चों और बुजुर्गों का खास ध्यान रखें।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों मेधावी श्रमिक पुत्री महेश्वरी को मिली 2 लाख रुपए की सहायता राशि

रायपुर। उत्तर बस्तर कांकेर जिले की होनहार और मेधावी छात्रा महेश्वरी कोर्राम को कक्षा...

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी से मिले राज्यसभा उम्मीदवार अलका सिंह व सतीश पूनिया, मुख्यमंत्री शर्मा ने भी की शिष्टाचार भेंट

जयपुर। राज्यसभा के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अधिकृत उम्मीदवार...

335 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, सीएम भगवंत मान ने रोजगार और पेपर लीक मुद्दे पर केंद्र को घेरा

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के मिशन रोजगार अभियान के तहत मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार...

विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में भीषण हादसा आग लगने से 8 श्रमिकों की मौत, कई घायल

विशाखापत्तनम/रायपुर। राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (आरआईएनएल) द्वारा संचालित विशाखापत्तनम इस्पात संयंत्र में सोमवार को...

More like this

मानसून से पहले सड़कों पर उतरे मंत्री विश्वास सारंग, नालों की सफाई व्यवस्था का किया निरीक्षण

भोपाल। नरेला विधानसभा क्षेत्र में आगामी मानसून के दौरान जलभराव और बाढ़ जैसी संभावित...

शाहजहानाबाद की अशोका कॉलोनी में सरेराह हवाई फायरिंग, स्कूटी सवार बदमाशों ने फैलाई दहशत, वारदात सीसीटीवी में कैद

भोपाल। राजधानी के शाहजहानाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली अशोका कॉलोनी में शुक्रवार...

अधिकमास एवं छठवें बड़े मंगल का दिव्य संयोग, दादाजी धाम मंदिर में होंगे विशेष धार्मिक अनुष्ठान

भोपाल। सनातन परंपरा में विशेष महत्व रखने वाले अधिकमास और छठवें बड़े मंगल के...