13.2 C
London
Friday, April 17, 2026
Homeभोपालराज्यमंत्री गौर ने किया 6.20 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण कार्य...

राज्यमंत्री गौर ने किया 6.20 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन

Published on

अयोध्या बायपास से विदिशा की कनेक्टिविटी और सुलभ करेगी 3 किलोमीटर लंबी सड़क

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने गुरुवार को 3 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। खेजड़ा बरामद मार्ग के इस विकासकार्य से विदिशा रोड से अयोध्या बायपास रोड की कनेक्टिविटी और ज्यादा सुलभ होगी। इस सड़क निर्माण कार्य पर करीब 6 करोड़ 20 लाख रुपए की लागत आएगी। इस मौके पर राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि यह सड़क क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका निभाएगी और भविष्य में व्यापारिक एवं सामाजिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देगी।

अधिकारियों को समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए श्रीमती गौर ने कहा कि यह सड़क क्षेत्र के यातायात को सुलभ और सुगम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस मार्ग के निर्माण से आसपास के क्षेत्रों में आवागमन बेहतर होगा, साथ ही स्थानीय नागरिकों को राहत भी मिलेगी।

कार्यक्रम में मौजूद स्थानीय नागरिकों ने इस पहल पर खुशी व्यक्त करते हुए राज्यमंत्री श्रीमती गौर का आभार व्यक्त किया। रहवासियों ने कहा कि यह निर्माण कार्य क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात है। कार्यक्रम में पार्षद शकुन लोधी, राजू लोधी, राजू राठौड़ सहित बड़ी संख्या में स्थानीय रहवासी शामिल हुए।

Latest articles

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

ग्रीनको सर्टिफिकेशन के लिए तीन सदस्‍यीय ऑडिटर दल ने किया ऑडिट

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में मै.सीआईआई (CII) द्वारा पर्यावरण के मानकों के अनुसार ग्रीनको सर्टिफिकेशन...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट साइंस एंड टेक्नोलॉजी में कार्निवल ‘समन्वय 2026’ का भव्य शुभारंभ

भोपाल। कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट एंड टेक्नोलॉजी में वार्षिक उत्सव कार्निवल ‘समन्वय 26’ का भव्य उद्घाटन...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट साइंस एंड टेक्नोलॉजी में कार्निवल ‘समन्वय 2026’ का भव्य शुभारंभ

भोपाल। कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट एंड टेक्नोलॉजी में वार्षिक उत्सव कार्निवल ‘समन्वय 26’ का भव्य उद्घाटन...

नर्मदापुरम-टिमरनी स्टेट हाईवे तरक्की का खोलेगा नया मार्ग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिवनी-मालवा में किया विशाल जनसभा को संबोधित भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन...

भोपाल किराना कारोबारी हत्याकांड : गोली नहीं, रॉड सीने के आर-पार होने से हार्ट पंचर हुआ, 50 लाख के लेनदेन पर भी जांच

भोपाल। भोपाल में किराना कारोबारी मोहम्मद हनीफ की गोली मारकर हत्या करने के मामले...