10.7 C
London
Tuesday, June 9, 2026
Homeभोपालभोपाल किराना कारोबारी हत्याकांड : गोली नहीं, रॉड सीने के आर-पार होने...

भोपाल किराना कारोबारी हत्याकांड : गोली नहीं, रॉड सीने के आर-पार होने से हार्ट पंचर हुआ, 50 लाख के लेनदेन पर भी जांच

Published on

भोपाल। भोपाल में किराना कारोबारी मोहम्मद हनीफ की गोली मारकर हत्या करने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। मृतक के भाई मोहम्मद अनीस ने बताया कि कारोबारी का 50 लाख रुपए का लेनदेन था। उन्होंने एक दर्जन से अधिक लोगों को उधार माल दिया था। हिसाब की डायरी को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। वहीं गुरुवार देर शाम शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि रॉडनुमा वस्तु युवक के सीने के आर-पार हुई, जिससे हार्ट पंचर हुआ। हालांकि पुलिस रॉड बरामद नहीं कर सकी है। अब तक पुलिस गोली मारने की आशंका जता रही थी।

दोपहर एक बजे किसी ने कॉल कर उन्हें बुलाया था। घर से कुछ देर में लौटने का बोलकर निकले थे। बुधवार शाम साढ़े चार बजे उनकी हत्या कर दी गई। हालांकि परिजनों ने हत्या के लिए किसी व्यक्ति विशेष का नाम पुलिस को नहीं बताया है।

अब पुलिस उन लोगों से पूछताछ करेगी, जिनसे मृतक मोहम्मद हनीफ को लाखों रुपए लेना थे। इसी के साथ आखिरी कॉल पर बात करने वालों से भी पूछताछ होगी। वहीं पुलिस का कहना है कि घटना स्थल के आसपास कोई कैमरे नहीं है।

लिहाजा आरोपियों के आने और जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक कर रोड मैप तैयार किया जाएगा। फिलहाल आरोपियों के संबंध में पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है।

 

घर से दस किलोमीटर की दूसरी पर की वारदात

एसपी रामशरण प्रजापति ने बताया कि हनीफ पिता मोहम्मद शफीक (42) वार्ड नंबर सात बैरसिया का रहने वाला था। वह किराना कारोबार करता था। मृतक के घर से करीब दस किलोमीटर दूर शमशाबाद रोड पर एक ढाबे के करीब युवक का शव बुधवार शाम 4:30 बजे बरामद किया गया।

सीने में दो गोली लगने के निशान हैं। हत्याकांड को क्यों और किसने अंजाम दिया फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सरेराह की गई थी वारदात

पुलिस की अब तक की जांच में यह साफ हो गया है कि हमलावर बाइक सवार था। उसने सरेराह हनीफ को रोका। बहस की और सीने पर गोली मारकर फरार हो गया। गर्मी के कारण सड़क सुनसान थी। आस पास कोई खास आबादी भी नहीं थी, लिहाजा आरोपी वारदात को आसानी से अंजाम देकर भाग निकला। पुलिस मामले की सभी एंगल पर जांच कर रही है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों मेधावी श्रमिक पुत्री महेश्वरी को मिली 2 लाख रुपए की सहायता राशि

रायपुर। उत्तर बस्तर कांकेर जिले की होनहार और मेधावी छात्रा महेश्वरी कोर्राम को कक्षा...

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी से मिले राज्यसभा उम्मीदवार अलका सिंह व सतीश पूनिया, मुख्यमंत्री शर्मा ने भी की शिष्टाचार भेंट

जयपुर। राज्यसभा के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अधिकृत उम्मीदवार...

335 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, सीएम भगवंत मान ने रोजगार और पेपर लीक मुद्दे पर केंद्र को घेरा

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के मिशन रोजगार अभियान के तहत मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार...

विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में भीषण हादसा आग लगने से 8 श्रमिकों की मौत, कई घायल

विशाखापत्तनम/रायपुर। राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (आरआईएनएल) द्वारा संचालित विशाखापत्तनम इस्पात संयंत्र में सोमवार को...

More like this

मानसून से पहले सड़कों पर उतरे मंत्री विश्वास सारंग, नालों की सफाई व्यवस्था का किया निरीक्षण

भोपाल। नरेला विधानसभा क्षेत्र में आगामी मानसून के दौरान जलभराव और बाढ़ जैसी संभावित...

शाहजहानाबाद की अशोका कॉलोनी में सरेराह हवाई फायरिंग, स्कूटी सवार बदमाशों ने फैलाई दहशत, वारदात सीसीटीवी में कैद

भोपाल। राजधानी के शाहजहानाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली अशोका कॉलोनी में शुक्रवार...

अधिकमास एवं छठवें बड़े मंगल का दिव्य संयोग, दादाजी धाम मंदिर में होंगे विशेष धार्मिक अनुष्ठान

भोपाल। सनातन परंपरा में विशेष महत्व रखने वाले अधिकमास और छठवें बड़े मंगल के...