9 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeभोपालभोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

Published on

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल की महिलाओं ने सांसद आलोक शर्मा को तिलक लगाकर, फूल-मालाओं से स्वागत कर एवं उत्सवपूर्ण माहौल में भावभीनी विदाई दी।

भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में बड़ी संख्या में माताएं-बहनें शामिल हुईं। महिलाओं ने हाथों में पूजा की थाली, फूल-मालाएं और मिठाई लेकर सांसद का अभिनंदन किया तथा ढोल-नगाड़ों और जयघोष के बीच उन्हें शताब्दी एक्सप्रेस से दिल्ली के लिए रवाना किया।

दोपहर 3 बजे शताब्दी एक्सप्रेस से सांसद आलोक शर्मा को विदा किया गया। इस दौरान महिलाओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस ऐतिहासिक कानून के शीघ्र पारित होने की कामना की।

माताओं-बहनों का स्नेह और समर्थन मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत

सांसद शर्मा ने कहा- “भोपाल की माताओं-बहनों का यह स्नेह और समर्थन मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है। मैं लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को मजबूती से रखने का कार्य करूंगा। यह कानून देश की महिलाओं को नई दिशा और सम्मान देगा। आप सभी का विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है।”

नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के लिए 33% (एक-तिहाई) सीटों का आरक्षण सुनिश्चित करता है, जिससे पंचायत से लेकर संसद तक निर्णय प्रक्रिया में उनकी भागीदारी बढ़ेगी और महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

भोपाल जंक्शन का आउटर यात्रा कर रही महिलाओं के लिए बना असुरक्षित

भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल जंक्शन से दर्जनों ट्रेनें गुजरती हैं। इसमें निशातपुरा से...

कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई: 157 आवेदकों ने सुनाई अपनी पीड़ा

अधिकारियों ने मौके पर किया कई समस्याओं का समाधान, त्वरित कार्यवाही के निर्देश भोपाल। कलेक्टर...

पटरी से उतरी शहर की लाइफलाइन: 350 से घटकर 50 रह गई बसों की संख्या

भोपाल। राजधानी की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। कभी शहर...