9 C
London
Wednesday, May 13, 2026
HomeभोपालMP Board 10th12th Result 2026: दसवीं में पन्ना की प्रतिभा व 12वीं...

MP Board 10th12th Result 2026: दसवीं में पन्ना की प्रतिभा व 12वीं में भोपाल की खुशी ने किया टॉप

Published on

भोपाल। मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल से परीक्षा परिणाम जारी करते हुए सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई दी है। सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने बताया कि बेटियों ने बाजी मारी है। बेटों को पीछे किया है। जनजाति जिलों का परीणाम अच्छा आया है। मेरिट में भी छात्राएं सबसे आगे हैं। बारहवीं का 76.01 प्रतिशत कुल परिणाम रहा है। वहीं,दसवीं का 73.42% रहा है।

दसवीं की टॉपर पन्ना की प्रतिभा सिंह रहीं

मध्य प्रदेश दसवीं बोर्ड के नतीजों में 98.8 फीसदी परीणाम सबसे ज्यादा अनूपपुर का है। 378 मेरिट में 143 छात्र व 235 छात्राएं हैं। दसवीं की टॉपर पन्ना की प्रतिभा सिंह सोलंकी हैं। इनको 500 में से 499 नंबर मिले हैं। सरस्वती हाई स्कूल पन्ना की प्रतिभा ने अपने स्कूल समेत प्रदेशभर में शिक्षकों व परिजनों का नाम रोशन किया है। कक्षा 12वीं बोर्ड में भोपाल की खुशी राय ने स्टेट टॉप किया है।


12वीं के नतीजों में झाबुआ पहले और अनूपपुर दूसरे स्थान पर

मध्य प्रदेश के बोर्ड परिणाम में बेटियों का दबदबा दिखा है। भोपाल की खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा ने मेरिट में पहला स्थान हासिल किया है। दोनों ने 500 में से 494 अंक हासिल किए हैं। जिलों में झाबुआ पहले और अनूपपुर दूसरे स्थान पर रहा।

इस बार बोर्ड परीक्षा में करीब 16 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। इस साल रिजल्ट पिछले वर्ष की तुलना में करीब तीन हफ्ते पहले जारी किया जा रहा है। सभी प्रतिभागी परीक्षा परिणाम देखने के लिए अमर उजाला के दिए गए लिंक पर यहां क्लिक करें। इस दौरान टॉपर्स के चेहरे पर खुशी साफ तौर पर झलक रही है। बधाई देने वालों का सिलसिला बना हुआ है।

वर्ष 2025 में 12वीं एमपीबोर्ड परीक्षा का कुल परिणाम 74.48 प्रतिशत दर्ज किया गया था, जो संतोषजनक माना गया। नियमित विद्यार्थियों का पास प्रतिशत: 77.55 प्रतिशत व स्वाध्यायी विद्यार्थियों का पास प्रतिशत: 26.48 प्रतिशत था। वहीं, 10वीं बोर्ड का कुल परिणाम 76.22 प्रतिशत रहा था। नियमित छात्रों का पास प्रतिशत: करीब 73 प्रतिशत जबकि स्वाध्यायी छात्रों का पास प्रतिशत 28 प्रतिशत था।

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

भोपाल जंक्शन का आउटर यात्रा कर रही महिलाओं के लिए बना असुरक्षित

भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल जंक्शन से दर्जनों ट्रेनें गुजरती हैं। इसमें निशातपुरा से...

कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई: 157 आवेदकों ने सुनाई अपनी पीड़ा

अधिकारियों ने मौके पर किया कई समस्याओं का समाधान, त्वरित कार्यवाही के निर्देश भोपाल। कलेक्टर...

पटरी से उतरी शहर की लाइफलाइन: 350 से घटकर 50 रह गई बसों की संख्या

भोपाल। राजधानी की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। कभी शहर...